एक्सप्लोरर

Barabanki News: स्कूल के लिए निकली दो छात्राएं लापता, कपड़े और साइकिल सड़क किनारे पड़े मिले, और अब...

Barabanki Police: बाराबंकी के एक गांव की रहने वाली दो चचेरी बहनें घर से स्कूल के लिए निकलने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं. जिसके बाद उनके कपड़े और साइकिल नाले के किनारे पड़ी हुई मिली.

Barabanki News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी (Barabanki) जिले के थाना जैदपुर अंतर्गत एक गांव की रहने वाली दो चचेरी बहनें सोमवार को घर से स्कूल के लिए निकलने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों बहनों के कपड़े और साइकिल सड़क किनारे पड़े मिले हैं. सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया जिसके बाद पुलिस दोनों छात्राओं की तलाश में जुट गई है.

क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने बताया की जैदपुर अंतर्गत एक गांव की रहने वाली दो चचेरी बहनें जो कक्षा आठ और नौ में अध्ययनरत हैं. पुलिस ने बताया कि दोनों रोजाना अपने घर से सात किलोमीटर स्कूल जाती हैं. पुलिस ने बताया कि आज सोमवार को दोनों सुबह करीब आठ बजे घर से निकली थीं. पुलिस ने बताया कि सुबह तकरीबन 8:45 बजे बाराबंकी से जैदपुर जाने वाले मार्ग के किनारे दोनों छात्राओं की टाई-बेल्ट और कपड़े और उनकी साइकिल संदिग्ध अवस्था में नाले के किनारे पड़ी हुई मिली.

पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
पुलिस के अनुसार छात्राओं की साइकिल और कपड़े देखकर लोगों ने इसकी सूचना थाना जैदपुर पुलिस को दी और सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने स्कूली ड्रेस को देखकर संबंधित स्कूल के प्राचार्य को मौके पर बुलाया. पुलिस के अनुसार प्राचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं की हाजिरी ली जिसके बाद दोनों लड़कियों की हाजिरी नहीं मिली, जिसके बाद उनके परिजनों को बुलाया गया. पुलिस ने बताया कि बहनों के गायब हो जाने की जानकारी मिलते ही कॉलेज से उसका भाई और परिजन मौके पर पहुंचे. पुलिस के अनुसार भाई ने बताया है कि बहनें सुबह उसके पीछे ही स्कूल के लिए घर से निकली थीं. 

पुलिस के अनुसार भाई ने बताया कि उसकी बहनें उसके पीछे स्कूल आ रही थीं और वह स्कूल पहुंच गया लेकिन उसकी नाबालिग बहनें वहां नहीं पहुंची. साइकिल और कपड़े कब्जे में लेने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया है कि यह दोनों लड़कियां स्कूल के लिए निकली थीं. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया है. पुलिस ने परिजनों की सूचना पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें:-

UP News: सीएम योगी का धार्मिक आयोजनों को लेकर सख्त निर्देश, आयोजक समितियों से भी की एक अपील

Mulayam Singh Yadav Health: अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य सुधार, बीपी और ऑक्सीजन लेवल मेंटेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
Amethi News: देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम
देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget