एक्सप्लोरर

Barabanki News: बाराबंकी में बिजली कटौती पर भड़के लोग, बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे मंत्री जितिन प्रसाद पर फूटा गुस्सा

Barabanki Flood News: बाराबंकी में बाढ़ और जलजमाव से जूझ रहे लोगों का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा जब योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद यहां हालात का जायजा लेने पहुंचे थे.

Jitin Prasada Barabanki Visit: यूपी के बाराबंकी (Barabanki) में पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश की वजह बाढ़ के हालात बने हुए हैं. कई जगह जल जमाव है, ऐसे में योगी सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद (Jitin Prasada) हालात का जायजा लेने पहुंचे, लेकिन यहां उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा. बिजली कटौती से परेशान लोगों ने मंत्री जी के सामने ही शिकायतों का पिटारा खोल दिया और जमकर अपनी भड़ास निकाली.

हुआ ये कि जिले के प्रभारी और पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद गुरुवार को बाराबंकी में आई बाढ़ और उससे खराब हुए हालात का जायजा लेने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने शहर में जलभराव वाले मोहल्लों का निरीक्षण किया और लोगों से उनकी समस्याएं जानीं. तभी मंत्री जी को देखकर स्थानीय लोग भड़क गए और मंत्री जी के सामने ही शिकायतों की झड़ी लगा. जितिन प्रसाद जब लोगों से बात कर रहे थे तभी एक शख्स ने गुस्से में कहा "यहां पर एक हफ्ते से बिजली नहीं है. आपके आने से पहले दो मिनट के लिए आई थी."

जितिन प्रसाद से की शिकायत

जिसके बाद जितिन प्रसाद थोड़ा सा असहज हो गए और फिर इस मामले को देखने की बात कहकर आगे चले गए. इस दौरान जितिन प्रसाद ने शहर के उज्जवल नगर और दशहराबाग समेत कई इलाकों में पहुंचकर वहां के हालत देखे. उन्होंने वहां राहत और बचाव कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर आलाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए. शहर के बाढ़ प्रभावित इलाकों के निरीक्षण के बाद मंत्री जितिन प्रसाद पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए. 

आपको बता दें कि बाराबंकी जिले में बीते दिनों भारी बारिश के बाद अब भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. शहर के कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं. वहां एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी और पुलिस प्रशासन राहत और बचाव कार्य कर रहा है. जितिन प्रसाद ने कहा कि सभी लोगों की समस्याओं को जल्द ही हल कर लिया जाएगा. उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं.

Sanatan Dharma Row: 'माफ नहीं करेगा हिन्दुस्तान..', सनातन धर्म को लेकर विरोधी दलों पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुस्लिम वोटों पर डकैती नहीं डाल पाएंगे अखिलेश यादव', AIMIM की दो टूक
'मुस्लिम वोटों पर डकैती नहीं डाल पाएंगे अखिलेश यादव', AIMIM की दो टूक
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget