एक्सप्लोरर

बाराबंकी DM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने की गहन छानबीन

UP News: यूपी के बाराबंकी में मंगलवार को जिला अधिकारी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आया. हालांकि 3 घंटे की घहन जांच के बाद इसे फर्जी सूचना करार दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जिला अधिकारी (डीएम) कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला. इस सूचना के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गई. डीएम ऑफिस और आसपास के इलाके को खाली कराया गया और बम निरोधक दस्ते (बम स्क्वॉड) के साथ पुलिस बल ने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, धमकी एक अनजान ईमेल आईडी से भेजी गई थी, जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा था कि डीएम ऑफिस को बम से उड़ा दिया जाएगा. जैसे ही यह सूचना संबंधित अधिकारियों तक पहुंची, मौके पर एसपी, एडीएम, सीओ और कई थानों की पुलिस टीम तुरंत रवाना हो गई. बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने दफ्तर और आसपास के परिसर में कई घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया.

3 घंटे की जांच के बाद अधिकारियों ने इसे फर्जी सूचना घोषित किया
करीब 3 घंटे की गहन जांच के बाद किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और आखिरकार राहत की सांस लेते हुए अधिकारियों ने इसे फर्जी सूचना घोषित किया. हालांकि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई है.

बाराबंकी के एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि यह सूचना भले ही फर्जी निकली हो, लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि डिजिटल सोर्स से आए इस तरह के ईमेल की जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है. जिस IP एड्रेस से यह मेल भेजा गया है, उसे ट्रैक किया जा रहा है.

बीते कई सालों से फर्जी बम धमकियों की घटना बढ़ी
गौरतलब है कि हाल के वर्षों में देशभर में इस तरह की फर्जी बम धमकियों की घटनाएं बढ़ी हैं. स्कूलों, मॉल, रेलवे स्टेशनों और सरकारी कार्यालयों को निशाना बनाकर डर फैलाने की कोशिशें होती रही है. ऐसे मामलों में दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस और साइबर एक्सपर्ट्स की टीम लगातार अलर्ट रहती है.

डीएम ऑफिस जैसे महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान को बम से उड़ाने की धमकी देना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि सामाजिक शांति के लिए भी बड़ा खतरा है. बाराबंकी पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है.

फिलहाल राहत की बात यह है कि यह सूचना झूठी थी और कोई भी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. पुलिस और प्रशासन की तत्परता से एक बड़ी अफरातफरी टल गई. जांच जारी है, और जल्द ही धमकी भेजने वाले का पता लगा लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- रामजी लाल सुमन और इंद्रजीत सरोज को सपा से झटका! अखिलेश के करीबी बोले- ये उनकी व्यक्तिगत राय

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget