एक्सप्लोरर

Banda News: शादी के बाद मायके आई प्रेमिका तो प्रेमी ने निर्ममता से कर दी हत्या, आरोपी एनकाउंटर में अरेस्ट

यूपी के बांदा में एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की उस वक्त हत्या कर दी जब वह शादी के बाद अपने मायके आई थी. पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है.

UP News: यूपी के बांदा (Banda) में मायके आई नवविवाहिता (Newly Married) की उसके प्रेमी ने निर्ममता से हत्या कर दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया है. आरोपी युवक को मुठभेड़ में गिरफ्तार (Arrest) किया गया है. युवक को पैर में गोली लगी है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

खेत में पहले से घात लगाकर बैठा था आरोपी

पूरा मामला जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव का है जहां आज सुबह खेत में नवविवाहिता पर उसके प्रेमी ने पहले चाकू से हमला किया और फिर गोली मार दी. मृतका का नाम मंजू था जिसका गांव के ही प्रमोद नाम के युवक से अफेयर था लेकिन मृतका के घर वालों ने उसकी शादी एक महीने पहले जनपद के अतर्रा कस्बे में कर दी थी. अभी कुछ दिन पहले ही मृतका मंजू अपने मायके महोखर वापस आई थी.  आज जब वह सुबह शौच के लिए खेत की तरफ गई तो वहां पहले से घात लगाए बैठे उसके प्रेमी प्रमोद ने उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी.  इतने में भी उसका दिल नहीं भरा तो उसे गोली मार दी. घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई. जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी.

मुठभेड़ में पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में तत्काल तत्परता दिखाते हुए हत्यारे प्रेमी को गांव के नजदीकी ही मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान आरोपी प्रमोद के पैर में पुलिस की गोली भी लगी है. उसका जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है. इस पूरे मामले में बांदा के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि जनपद के महोखर गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते एक प्रमोद नाम के व्यक्ति ने मंजू की हत्या कर दी थी. जैसे ही घटना की जानकारी मिली वैसे ही सभी आला अधिकारी डॉग स्क्वायड सहित मौके पर पहुंच गए थे और कई टीमें लगा कर अभियुक्त को पकड़ने का प्रयास किया गया.

अखिलेश यादव को लगातार झटके दे रहे हैं सहयोगी, विधानसभा चुनाव के बाद इन लोगों ने छोड़ा साथ

पुलिस ने बताया कि जब आरोपी चारों तरफ से घिर गया तो पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई जिससे में वह घायल हो गया. उसकी स्थिति सामान्य है. पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि आरोपी ने चाकू और तमंचे दोनों से मंजू पर हमला किया था और हथियार बरामद कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें -

Mathura: महिला से गैंगरेप के बाद पैरों को मोटरसाइकिल से कुचला, दो महीने बाद काटना पड़ा एक पैर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा के हाथ रामभक्तों के खून से सने, कांग्रेस ने राम को नकारा', गोरखपुर में CM योगी का हमला
'सपा के हाथ रामभक्तों के खून से सने, कांग्रेस ने राम को नकारा', गोरखपुर में CM योगी का हमला
Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget