एक्सप्लोरर

UP: विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में ऑफलाइन क्लासेस पर लगी रोक, 31 मार्च तक बंद रहेंगे संस्थान

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में विश्वविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में ऑफलाइन क्लासेस पर रोक लगा दी गई है.

लखनऊः देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 17 लाख के पार पहुंच गया है. अभीतक कुल 1 करोड़ 17 लाख 33 हजार 369 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिसमें से एक लाख 60 हजार 475 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है. फिलहाल कोरोना संक्रमण के एक बार फिर से बढ़ने के कारण उत्तर प्रदेश में विश्वविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में ऑफलाइन क्लासेस पर रोक लगा दी गई है.

25 से 31 मार्च तक बंद रहेंगे विश्वविद्यालय

दरअसल, कोरोना संक्रमण के अचानक से रफ्तार पकड़ने के साथ ही उत्तर प्रदेश में 25 से 31 मार्च तक विश्वविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में ऑफलाइन क्लासेस पर रोक लगा दी गई है. वहीं यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में अप्रैल में होने वाले प्रैक्टिकल अब मई में होंगे.

राज्य में कोरोना के बढ़ते मामले देख यह फैसला संक्रमण को रोकने के लिए लिया गया है. फिलहाल इस दौरान उच्च शिक्षण संस्थानों में सिर्फ ऑनलाइन क्लासेज चलेंगी. इसके लिए अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मोनिका एस गर्ग ने निर्देश जारी कर दिए हैं.

कोविड प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

हालांकि जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि जहां एग्जाम या प्रैक्टिकल एग्जाम चल रहे हैं वो कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार चलते रहेंगे. वहीं निर्देश में यह भी कहा गया है कि एग्जाम की हर शिफ्ट से पहले क्लास का सेनेटाइजेशन करना जरूरी होगा. वहीं सभी जगह बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर भी रोक लगा दी गई है.

कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शिक्षक, विद्यार्थी, अधिकारी, कर्मचारी सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा. क्लासरूम में स्टूडेंट्स को 6-6 फीट की दूरी पर बैठाने के निर्देश दिए गए हैं.

कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालय 31 मार्च तक रहेंगे बंद

इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालय 25 से 31 मार्च तक बंद किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं. कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए होली का अवकाश बढ़ा दिया गया है. अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने इसके लिए आदेश जारी किया है. हालांकि आदेश के अनुसार जहां पर परीक्षा चल रही हैं वो जारी रहेंगी. वहीं माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत आने वाले कक्षा 8 तक के विद्यालय आज से 31 मार्च तक बंद रहेंगे.

लखनऊ विश्वविद्यालय में वीमेन डेवलपमेंट सेन्टर की स्थापना होगी. ये केंद्र रूरल व अर्बन कम्युनिटीज को एम्पॉवर करेगा. लखनऊ विवि की कार्यपरिषद ने इस पर मुहर लगा दी है. वहीं लखनऊ विश्वविद्यालय की बुनियाद जिस कैनिंग कॉलेज एक्ट 1922 और कैनिंग कॉलेज कॉन्ट्रिब्यूशन एक्ट 1920 के तहत पड़ी थी उस अधिनियम को समाप्त करने की भी संस्तुति की गई है.

इसे भी पढ़ेंः ABP Opinion Poll: बंगाल चुनाव में जय श्रीराम के नारे, दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा और मुहर्रम जैसे मुद्दों पर क्या है लोगों की राय? पढ़ें सर्वे

ABP Opinion Poll: ममता बनर्जी के नंदीग्राम से चुनाव लड़ने से क्या तृणमूल कांग्रेस को फायदा होगा | जानें जनता का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'जिसने भगवान के दानपात्र को नहीं छोड़ा...', अखिलेश यादव ने चढ़ावा चोरी को लेकर फिर बोला BJP पर हमला
'जिसने भगवान के दानपात्र को नहीं छोड़ा...', अखिलेश यादव ने चढ़ावा चोरी को लेकर फिर बोला BJP पर हमला
महोबा में बारिश के बाद घरों में घुसा पानी, कच्चे मकानों पर गिरने का खतरा, फावड़ा लेकर खुद उतरे ग्रामीण
महोबा में बारिश के बाद घरों में घुसा पानी, कच्चे मकानों पर गिरने का खतरा, फावड़ा लेकर खुद उतरे ग्रामीण
उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा होगी बेहतर, नए नियम में मान्यता से लेकर प्रबंधन तक सख्त व्यवस्था
उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा होगी बेहतर, नए नियम में मान्यता से लेकर प्रबंधन तक सख्त व्यवस्था

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget