एक्सप्लोरर

Balrampur News: जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर शिकंजा कसा, दामाद के नाम से खरीदी करोड़ों की संपत्ति जब्त

Balrampur News: पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर हत्या के मामले में पिछले 14 महीनों से जेल में बंद है. उसका नाम यूपी के टॉप टेन माफिया में शामिल है. जिसके बाद प्रशासन द्वारा ये कार्रवाई की गई है.

Balrampur News: उत्तर प्रदेश में लगातार भूमाफियां और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में हत्या के आरोप में जेल में बंद पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर (Rizwan Zaheer) पर पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसता जा रहा है. सोमवार को पुलिस प्रशासन ने रिजवान के दामाद रमीज की 4.75 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली. ये जमीन उन्होंने अपने दामाद के नाम से खरीदी थी, जिसे प्रशासन ने कुर्क कर दिया है. रिजवान जहीर, तीन अन्य आरोपियों समेत पिछले 14 महीनों से जेल की सलाखों के पीछे हैं.

दरअसल, पिछले साल 4 जनवरी 2022 को पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोप में पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, उनके दामाद रमीज़ व बेटी जेबा रिजवान को बतौर आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इसके अलावा जिन आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया उन तीन हत्यारों को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है.

जेल में रहते हुए ही जेबा रिजवान निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तुलसीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा था. हालांकि बाद में जेबा व उनके पति रमीज़ को तो जमानत मिल गई थी, लेकिन पूर्व सांसद रिज़वान ज़हीर सहित अन्य आरोपी अभी भी जेल में हैं.

4.75 करोड़ की संपत्ति जब्त

सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट डॉ महेंद्र कुमार के आदेश पर एसडीएम तुलसीपुर मंगलेश दुबे, क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर प्रमोद कुमार सिंह और गैंसड़ी कोतवाल ओमप्रकाश चौहान, पुलिस और राजस्व टीम के साथ पहुंचे और पूरे गांव में मुनादी कराते हुए रिजवान जहीर के दामाद रमीज के नाम से खरीदी गई 0.4326 हेक्टेयर जमीन को कुर्क कर लिया. ये जमीन यहां कांशीराम कॉलोनी के पीछे अवैध रूप से अर्जित की गई थी. इसकी कीमत 4 करोड़ 75 लाख 86 हजार रुपये बताई जा रही है. 

अपर पुलिस अधीक्षक नमृता श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत प्रदेश के टॉप 10 माफिया रिजवान ज़हीर के दमाम रमीज़ के नाम पर अवैध रूप से खरीदी गई उक्त जमीन को कुर्क कर दिया गया है. अधिकारियों ने जमीन पर कुर्की का बोर्ड भी लगा दिया है. 

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed News: 'जेल से निकालकर कर देंगे हत्या', अतीक के भाई अशरफ को एनकाउंटर का डर, कहा- ऐसा हुआ तो..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget