एक्सप्लोरर

Ram Mandir: यूपी के इस शहर में भी बन रहा है राम मंदिर, अयोध्या के साथ यहां 22 जनवरी को होगी प्राण प्रतिष्ठा

Ram Mandir Pran Pratishtha: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भी राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. इस मंदिर में 22 जनवरी को ही अयोध्या की तर्ज पर प्राण प्रतिष्ठा भी होगी.

Ballia Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला (भगवान राम) की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के बीच राज्य के बलिया जिले में मुस्लिम कारीगरों की देखरेख में राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश कर रहा यह मंदिर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. अयोध्या की तर्ज पर इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी 22 जनवरी को ही होगी. भृगु क्षेत्र के नाम से मशहूर धार्मिक और आध्यात्मिक आस्था के केंद्र बलिया में भी राम दरबार सज रहा है.

जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध भृगु मंदिर के समीप एक नये मंदिर को आकार देने में राजस्थान के मकराना से आए मुस्लिम कारीगर साजिद, सादात और समीर जुटे हुए हैं. मंदिर का निर्माण कर रहे कारीगर साजिद ने बताया कि वह अयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह का काम करके आए हैं. वह और उनके साथी बलिया में बन रहे राम मंदिर के निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. 

राजस्थान के सफेद पत्थर से हो रहा निर्माण

मंदिर का निर्माण करा रहे सामाजिक कार्यकर्ता रजनीकांत सिंह ने रविवार को बताया, "शायद भगवान राम की यही मंशा थी की अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन यानी 22 जनवरी को बलिया में भी वह अपने नये मंदिर में विराजमान हों, इसके लिए ये मंदिर तैयार हो रहा है." उन्‍होंने बताया, "राजस्थान के मकराना से ही सफेद पत्थर मंगाया गया है. इससे ही मंदिर के गर्भगृह की साज सज्जा की जा रही है. मंदिर का शिखर 21 फुट का है. इसके ऊपर छह फीट का मुख्य कलश स्थापित किया जा रहा है." 

22 जनवरी को रामलला होंगे विराजमान 

सिंह ने बताया कि बलिया में 22 जनवरी को रामलला अपने नये मंदिर में विराजमान होंगे. उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को पंचांग पूजन, 18 जनवरी को वेदी पूजन के बाद 20 जनवरी को तीर्थों से लाये गए जल से मूर्ति का स्नान होगा तथा इसके बाद 21 जनवरी को वास्तु पूजन के बाद 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी. प्रमुख इतिहासकार डॉ शिव कुमार सिंह कौशिकेय ने बताया कि मंदिर में स्थापित हो रही भगवान राम, लखन और माता जानकी की प्रतिमाएं तकरीबन तीन सौ वर्ष पुरानी हैं.

उन्होंने बताया कि बलिया तब बिहार प्रांत का हिस्सा हुआ करता था तथा ये प्रतिमाएं बलिया के भृगु आश्रम मौजे में स्थित मंदिर में स्थापित थीं. वर्ष 1894 में आई बाढ़ में यह मंदिर ध्वस्त हो गया तो मूर्तियों को बलिया के ही भृगु आश्रम इलाके के गंगा किनारे के दियारे में बने मंदिर में स्थापित किया गया. यह मंदिर भी वर्ष 1905 में आई बाढ़ में ध्वस्त हो गया. 

ये भी पढ़ें- 

Mahoba News: 22 जनवरी को लेकर GRP मुस्तैद, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर रखी जाएगी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में चढ़ावे की गणना प्रक्रिया में बदलाव, अब इन्हें दी गई जिम्मेदारी
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में चढ़ावे की गणना प्रक्रिया में बदलाव, अब इन्हें दी गई जिम्मेदारी
कानपुर के बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, राज्यपाल कर चुकी थीं सम्मानित
कानपुर के बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, राज्यपाल कर चुकी थीं सम्मानित

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Season Live: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
LIVE: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget