एक्सप्लोरर

Mahoba News: 22 जनवरी को लेकर GRP मुस्तैद, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर रखी जाएगी नजर

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर के उद्घाटन समारोह को लेकर महोबा में जीआरपी पुलिस मुस्तैद हो गई है. कोई लापरवाही न बरते इसके लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर वीडियो कॉल से नजर रखी जाएगी.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर जीआरपी पुलिस अधीक्षक ने अपने क्षेत्र में सुरक्षा चौकसी बढ़ाए जाने को लेकर महोबा जीआरपी थाने का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने इस रूट से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में मौजूद एस्कॉर्ट पुलिस कर्मियों को लगातार ड्यूटी में जागने के साथ सतर्कता बनाए रखने के लिए व्हाट्सएप और वीडियो कॉल के जरिए संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्होंने जेल से छूटे अपराधियों पर भी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए. यही नहीं उन्होंने गुजर रही ट्रेन में पुलिस कर्मियों के साथ निरीक्षण कर पुलिस की कार्य प्रणाली का फीडबैक भी जाना है. 

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला गर्भगृह में विराजमान हो रहे हैं. जिसको लेकर अब जीआरपी पुलिस भी पूरी तरह सतर्क रहेगी. इस दौरान जीआरपी पुलिस को सुरक्षा के मद्देनजर मुस्तैदी बरतने के निर्देश दिए गए हैं. इसी के तहत उत्तर मध्य रेलवे के पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव अपने क्षेत्र के सभी जीआरपी थानों के निरीक्षण पर निकले हैं. आज उनके द्वारा महोबा रेलवे स्टेशन में स्थापित जीआरपी थाने का निरीक्षण किया गया. 

अयोध्या वाली ट्रेनों में लगाया जाएगा एस्कॉर्ट 

उन्होंने जीआरपी थाने की मैस, बंदी गृह, अपराध रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों को जांचा व परखा. एसपी जीआरपी विपुल श्रीवास्तव ने कहा कि सभी पुलिस चौकियों और पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए अपनी ड्यूटी पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करने के लिए कहा है. अयोध्या को जाने वाली एवं अयोध्या से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में एस्कॉर्ट लगाया जाएगा और एस्कॉर्ट को भी लगातार मूवमेंट में रखने के निर्देश देते हुए अपराध को रोकने का पूरा प्रयास किया जाएगा. 

जीआरपी थाना प्रभारी की प्रशंसा की

एसपी जीआरपी ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद महोबा जीआरपी थाने में अभिलेखों को संतोषजनक पाया गया. उन्होंने घटते हुए अपराध पर संतोष जाहिर करते हुए जीआरपी थाना प्रभारी की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि जीआरपी थाना क्षेत्र में लूट और चोरी की घटनाएं न हों इसके लिए अपराधियों पर जीआरपी पुलिस की नजर बराबर बनी रहती है. उन्होंने कहा कि शाम 6:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक 12 घंटे के दौरान जो भी ट्रेन यहां से गुजरेगी उन में ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को जगाने के लिए एक विशेष व्यवस्था की गई है. 

यात्रियों से लिया फीडबैक

उन्होंने कहा कि इसके तहत उन्हें व्हाट्सएप कॉल और वीडियो कॉल के जरिए जगा कर उनसे बराबर संपर्क रखने का काम किया जाएगा. जिससे अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके. यही नहीं उनके द्वारा गुजर रही ट्रेन में पहुंचकर निरीक्षण किया गया. साथ ही वहां मौजूद यात्रियों से संवाद करते हुए जीआरपी पुलिस के कार्यों का फीडबैक भी जाना. एसपी जीआरपी ने महोबा के एक जनपद एक उत्पाद से संबंधित गौरा पत्थर की मूर्ति कला को भी देखा है. 

ये भी पढ़ें- 

Bareilly News: करणी सेना के कार्यकर्ता गौकशी करते हुए गिरफ्तार, गौहत्या के बाद दूसरों के खेत में अवशेष फेंक वसूलते थे रंगदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget