एक्सप्लोरर

Ballia Paper Leak: पेपर लीक मामले में पत्रकारों की गिरफ्तारी पर भड़के ओम प्रकाश राजभर, कहा- सदन में उठायेंगे यह मुद्दा

Ballia News: बलिया में पेपर लीक मामले को लेकर अनशन पर बैठे पत्रकारों को सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपना समर्थन दिया है.

Ballia Paper Leak News:  यूपी के बलिया में पेपर लीक मामले में गिरफ्तार पत्रकारों की रिहाई, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निलंबन की मांग को लेकर बलिया जिलाधिकारी कार्यालय पर चल रहे संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के क्रमिक अनशन को समर्थन देने सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व जहूराबाद विधानसभा से विधायक ओम प्रकाश राजभर अनसन स्थल पहुंचे. इस मौके पर राजभर ने कहा कि 10 तारीख के बाद सदन चलने वाला है. अभी आप लोगों से सारे सबूत लेकर हम सदन में खड़े होंगे.

दोषी के खिलाफ कार्रवाई हो

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूछा कि ''लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के से क्या खिलवाड़ ठाना है?'' उन्होंने भरोसा दिया कि वे सदन में पत्रकारों की इस मांग को उठायेंगे.

संयक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के क्रमिक अनशन और धरना कर रहे पत्रकारों के समर्थन में पहु्ंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी तो पत्रकार आंदोलन कर रहे हैं. कल पत्रकार के साथ जब पूरे प्रदेश की 24 करोड़ जनता साथ होगी तब क्या होगा. उन्होंने मांग की कि जो दोषी है उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई हो.

उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में देखा कि कुछ धाराएं जिला प्रशासन ने हटाया इसका मतलब आपने जो मुकदमा लिखा वो फर्जी है तभी तो आपने इसे हटाया और भी जो मुकदमे हैं वो भी फर्जी हैं उसको भी हटाओ और पत्रकार साथियों को न्याय दो. उन्होंने कहा कि इनका काम ही है कि गलत काम को उजागर करना, गलत बात की सूचना सरकार तक पहुंचाना. ये गलत हो रहा है.

राजभर ने पेपर लीक का जिक्र करते हुए कहा कि जिम्मेदारी तो उनकी है जो परीक्षा व्यस्थापक और केंद्र व्यवस्थापक हैं. पत्रकार का क्या दोष है. इन्होंने तो सही काम किया है कि कम से कम सरकार को आइना दिखाया कि आपके राज में ये पेपर पहले आउट हो जा रहा है और पेपर का बक्शा बाद में खुल रहा है.

ये जानकारी अगर पत्रकार साथियों ने सरकार को दी तो सरकार को उनके ऊपर कार्रवाई करनी चाहिए जिन्होंने बक्से से पेपर पहले लीक कर दिया तो सरकार उलटा काम कर रही है.

राजभर ने कहा कि जब सूबे के मुख्यमंत्री लालू जेल गए डेढ़ दर्जन मंत्री जेल जा रहे हैं तो डीएम क्या होता है वो क्यों नहीं जेल जाएंगे. अगर गलत किये हैं तो गलत की सजा उनको मिलनी चाहिए. उन्होंने इस मांग को सही ठहराते हुए इसका समर्थन किया. उन्होंने सदन में इस बात को उठाने का भरोसा दिया.

 इसे भी पढ़ें:

Ghaziabad में चौथी कक्षा के बच्चे की मौत का मामला: परिजनों को अब भी न्याय का इंतजार, डीएम ने दिए जांच के आदेश

UP Corona News: कोरोना के बढ़ते मामलों पर सीएम योगी सख्त, रोजाना डेढ़ लाख नमूनों की कोविड जांच के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget