एक्सप्लोरर

UP News: रामलला के दर्शन के लिए नागपुर से रवाना हुए बजरंग दल के 130 कार्यकर्ता, बाइक से जा रहे हैं अयोध्या

Prayagraj News: राम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय, विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री मिलिंद परांडे और बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज इन कार्यकर्ताओं का स्वागत कर रामलला के दर्शन पूजन कराएंगे.

UP News: अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और लोकार्पण के बाद राम भक्तों में वहां जाकर दर्शन पूजन करने की होड़ मची हुई है. इनमें तमाम श्रद्धालु ऐसे हैं जो रामलला के दर्शन के लिए अनूठे अंदाज में अयोध्या पहुंच रहे हैं. ऐसे ही राम भक्तों में महाराष्ट्र से आए हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल है, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय वाले शहर नागपुर से दो पहिया वाहनों पर सवार होकर अयोध्या जा रहे हैं. बाइक सवार यह बजरंगी कल 13 फरवरी को अयोध्या धाम पहुंचकर वहां सामूहिक रूप से रामलला के दर्शन पूजन करेंगे.

बाइक सवार यह राम भक्त कार्यकर्ता आज संगम नगरी प्रयागराज के माघ मेले में पहुंचे. यहां विश्व हिंदू परिषद के काशी प्रांत के कैंप में वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. बजरंग दल कार्यकर्ताओं के इस जत्थे ने माघ मेले में त्रिवेणी की धारा में आस्था की डुबकी लगाई और उसके बाद संत महात्माओं के कैंप में जाकर उनका आशीर्वाद लिया. 

बाइक सवार बजरंग दल के यह कार्यकर्ता आज माघ मेले में ही रुकेंगे और कल सुबह अयोध्या के लिए रवाना होंगे. बजरंग दल के यह कार्यकर्ता बाइक से ही कल दोपहर अयोध्या पहुंचेंगे. अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय, विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री मिलिंद परांडे और बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज जी इन कार्यकर्ताओं का स्वागत कर इन्हें रामलला के दर्शन पूजन कराएंगे. अयोध्या से बजरंग दल कार्यकर्ताओं का यह जत्था 14 फरवरी को नागपुर के लिए बाइक से ही वापस रवाना होगा.

यात्रा की शुरुआत नौ फरवरी को नागपुर से हुई थी. यात्रा में बजरंग दल के 130 कार्यकर्ता शामिल है. यात्रा में 52 दो पहिया वाहन, दो रथ और करीब आधा दर्जन चार पहिया वाहन भी है. यात्रा का मकसद सामाजिक समरसता का संदेश देकर हिंदू समाज को एकजुट करना और उन्हें अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने के लिए प्रेरित करना है. बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इसी वजह से इस यात्रा का नाम समरसता बाइक यात्रा रखा हुआ है. रास्ते भर इस यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए स्वागत किया जा रहा है. बजरंग दल कार्यकर्ताओं की यह समरसता बाइक यात्रा महाराष्ट्र के विदर्भ प्रांत के संयोजक नवीन जैन और विश्व हिंदू परिषद के नागपुर के महामंत्री अमोल ठाकरे की अगुवाई में निकाली जा रही है.

Rajya Sabha Election 2024: सपा की तरफ से ये दो उम्मीदवार भेजे जाएंगे राज्यसभा? अखिलेश यादव के हैं बेहद करीबी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget