एक्सप्लोरर

Baghpat: मास्क लगाने को लेकर होमगार्ड और दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, CCTV फुटेज आया सामने, गिरफ्तार

होमगार्ड की तहरीर पर दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे बागपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

उत्तर प्रदेश (Pradesh) के बागपत (Baghpat) में मास्क लगाने को लेकर होमगार्ड और दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल के बीच जमकर हेलमेट और डंडे चले. पुलिस का यह तमाशा दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर हुआ है. होमगार्ड की तहरीर पर दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे बागपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
 
पहले हुई कहासुनी
दरअसल, बागपत कोतवाली के होमगार्ड हरिकिशन और प्रवीण कुमार शहर में हाईवे के किनारे केनरा बैंक की शाखा में ड्यूटी दे रहे थे. दिल्ली पुलिस का एक कांस्टेबल बिना मास्क लगाए बैंक शाखा के अंदर आ गया. होमगार्ड ने उसे मास्क लगाने के लिए कहा तो उसने बात को अनसुना कर मास्क लगाने से मना कर दिया. इसी बात को लेकर होमगार्ड और कॉन्स्टेबल के बीच कहासुनी हो गई. 

अखिलेश यादव के बयान पर मायावती का पलटवार, बोलीं- सपा चाहती है मैं बनूं राष्ट्रपति ताकि सीएम पद का रास्ता हो साफ

सीसीटीवी में कैद
होमगार्ड और कांस्टेबल शाखा से बाहर निकल आए, लेकिन दोनों पक्षों के बीच बहस जारी रही. इसी दौरान मामला इतना बढ़ गया कि होमगार्ड ने सिपाही को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद कांस्टेबल ने होमगार्ड प्रवीण के सिर में हेलमेट मार दिया. इसके बाद मारपीट हो गई. सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कांस्टेबल को पकड़कर कोतवाली ले आई. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
 
सीओ ने क्या बताया
सीओ बागपत अनुज कुमार का कहना है कि पुलिस ने जिसे गिरफ्तार किया है वह बागपत कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर महनवा गांव का रहने वाला रविंद्र कुमार है, जो दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर आनंद विहार में तैनात है. होमगार्ड प्रवीण की तहरीर पर महामारी अधिनियम, गाली-गलौज, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है.

UP Politics: समाजवादी पार्टी की इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं हुए शहजिल इस्लाम, अब उठ रहे हैं ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget