एक्सप्लोरर

Baghpat News: बागपत के एक मकान में पटाखे बनाते समय जबरदस्त धमाका, चार लोग झुलसे

बागपत के चांदीनगर थाना इलाके में रविवार को एक मकान में पटाखे बनाते वक्त अचानक जबरदस्त विस्फोट हो गया. पुलिस ने घटनास्थल से पटाखे बरामद किए हैं.

Firecrackers Ban: यूपी के बागपत के चांदीनगर थाना क्षेत्र के घिटौरा गांव में आज एक मकान मे पटाखे बनाते समय जबरदस्त विस्फोट हो गया, जिसमें चार लोग झुलस गए, जिन्हें आनन-फानन में पटाखा बनाने वाले लोग अस्पताल में भर्ती कराने के लिए अपने साथ लेकर गए. उधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान की छत उखाड़कर वहां लगी आग को बुझाया. पुलिस ने घटनास्थल से पटाखे बरामद किए हैं. घिटौरा में जगदीश का मकान काफी समय से खाली पड़ा है. आबादी के बीच इसी मकान में कुछ लोग अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम करते थे. आज सुबह लगभग दस बजे मकान में अचानक तेज धमाका हुआ और विस्फोटक पदार्थ फटने से मकान में आग लग गई, जिसमें चार लोग झुलस गए. पटाखा बनाने वाले चारों लोगों को आनन-फानन में अपने साथ लेकर गए.

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मकान की छत को उखाड़ कर वहां लगी आग को बुझाया. पुलिस ने मकान से पटाखों को भी बरामद किया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने मकान से दो बाइक और एक आटो को कब्जे में ले लिया है.

एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह लगभग 10.30 बजे घिटौरा गांव के एक व्यक्ति ने सूचित किया कि गांव के मकान में विस्फोट हुआ है, पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, फायर सर्विस की टीम भी मौके पर पहुंची, मेरे द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जिस मकान में पटाखे बनाने का कार्य हो रहा था, गांव वालों ने ये बताया कि कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, गांव का ही एक व्यक्ति जगदीश ने अपना मकान गाजियाबाद के कुछ लोगों को किराए पर दिया था, उनके द्वारा यहां पर पटाखे बनाने का कार्य किया जा रहा था इस संबंध में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है जो भी इस घटना के पीछे जिम्मेदार लोग होंगे उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:

UP News : मदरसों के सर्वे पर रणनीति बनाने के लिए देवबंद में जुटे हैं यूपी के मदरसा संचालक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Ghaziabad News: सिर तन से जुदा करने की धमकी की खबर निकली फर्जी! डॉक्टर ने इस वजह से खुद ही रच डाली साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget