एक्सप्लोरर

Baghpat News: पारिवारिक कलह ने छीनी जिंदगी, 3 बेटियों की हत्या कर फांसी पर झूली महिला, पुलिस जांच में जुटी

UP News: टीकरी कस्बे की एक महिला ने पहले अपनी 3 बेटियों की गला घोंटकर हत्या की, इसके खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

बागपत के टीकरी कस्बे से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है. पारिवारिक विवाद में एक महिला ने अपनी तीन मासूम बेटियों को गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया, उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने चारों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद पुलिस अधिकारियो ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया. बताया गया कि 12 सितंबर को बड़ी बेटी का जन्मदिन था. ख़ुशी से पहले ही परिवार में मातम छा गया. 

जानकारी के मुताबिक, दोघट थाना क्षेत्र के टीकरी कस्बे का रहने वाला विकास कुमार दिल्ली में टूरिस्ट बस चलाता है और दिल्ली में ही रहता है. विकास का बीच-बीच में अपने घर भी आता जाता रहता है. विकास की 29 वर्षीय पत्नी तेज कुमारी अपने 7 वर्षीय बेटी गुंजन, 2 वर्षीय बेटी  कीटो और 5 महीने की बेटी मीरा के साथ टीकरी कस्बे में रहती थी. 12 सितंबर को गुंजन का जन्मदिन था इसलिए विकास घर आया हुआ है. 

बेड पर पड़े थे बच्चों के शव

बताया गया कि जब विकास अपने घर के बाहर पेड़ के नीचे लेटा हुआ था. तब वह घर के अंदर गया और पत्नी व बेटियों को आवाज लगाई तो कोई नहीं बोला. इसके बाद उसने मोहल्ले के लोगों को सूचना दी. इस मामले की जानकारी के बाद दोघट थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो अंदर से कमरे का दरवाजे बंद था. पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो तीन बच्चियों के शव एक ही बेड पर पड़े थे जबकि तेज कुमारी का शव पंखे पर झूल रहा था. 

इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को नीचे उतारकर चारों के शवों को कब्जे में ले लिया.  घटना की जानकारी के बाद सीओ विजय कुमार, एएसपी प्रवीण कुमार, एसपी सूरज कुमार राय मौके पर पहुंचे घटना की जांच शुरू कर दी. 

12 सितंबर को था बेटी का जन्मदिन

बताया जाता है कि तेजकुमारी विकास के साथ दिल्ली रहना चाहती थी, इसी को लेकर दोनों में झगड़ा चल रहा था. किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि जिस घर में 12  सितंबर को बेटी के जन्मदिन पर खुशियां मनाई जाने वाली थी, तीन दिन पहले ही वहां मातम पसर गया. 

पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

एसपी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. पति-पत्नी विवाद को लेकर मामला सामने आया है. सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी. मृतक महिला का पति विकास पेशे से टूरिस्ट बस चालक है. परिवार में हुए विवाद के बाद महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया. पुलिस अब इस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget