एक्सप्लोरर

Prayagraj: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को धमकाने के मामले में दर्ज हुई FIR, जानें- क्या है पूरा मामला

Bageshwar Dham News: पुलिस ने आरोपी अजय को अभी गिरफ्तार नहीं किया है. डीसीपी दीपक भूकर का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के महंत धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) को धमकी दिए जाने और उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर प्रयागराज पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. हालांकि अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है. आरोपी युवक ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें धमकी दी थी. युवक ने अपने बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी किया था.

आरोपी युवक अजय मोहन कुशवाहा के खिलाफ एफआईआर प्रयागराज के कौंधियारा थाने में दर्ज की गई है. विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सुरक्षा प्रमुख विपिन कुमार गुप्ता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अजय मोहन कुशवाहा के खिलाफ आईपीसी की धारा 153A- 295-A और 504 के तहत केस दर्ज किया गया है.

दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री को दो फरवरी को प्रयागराज आना था. दावा किया जा रहा है कि इससे एक दिन पहले प्रयागराज से सटे हुए मध्य प्रदेश के बॉर्डर के पास कौंधियारा इलाके के रहने वाले अजय मोहन कुशवाहा ने उनके आगमन को लेकर एक धमकी भरा बयान मोबाइल पर रिकॉर्ड किया. इसमें आरोपी अजय ने धीरेंद्र शास्त्री को प्रयागराज पहुंचने पर पीटने की धमकी दी और कहा कि वह विज्ञान के दौर में अंधविश्वास फैलाने का काम कर रहे हैं. आरोपी अजय ने अपने बयान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया.

आरोपी अजय को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया
वायरल वीडियो के आधार पर विश्व हिंदू परिषद के नेता विपिन कुमार गुप्ता ने कौंधियारा थाने में लिखित शिकायत की इस शिकायत के आधार पर ही आरोपी अजय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. आरोप है कि अजय मोहन कुशवाहा ने धीरेंद्र शास्त्री के साथ ही दूसरे संत महात्माओं के खिलाफ भी विवादित टिप्पणी की थी.

Lok Sabha Election 2024: यूपी में BJP को मिला नया साथी, जल्द लगेगी मुहर! संगठन में बदलाव पर बड़ा अपडेट

पुलिस ने आरोपी अजय को अभी गिरफ्तार नहीं किया है. प्रयागराज के कमिश्नरेट के यमुनानगर ज़ोन के डीसीपी दीपक भूकर का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. दूसरी तरफ आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले वीएचपी नेता विपिन गुप्ता ने इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है. हालांकि आरोपी अजय कुशवाहा के परिवार ने भी उसकी बातों का समर्थन किया है और कहा है कि संविधान के खिलाफ की गई बातों का विरोध कतई गलत नहीं होता.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget