एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट में रामलला खुद लड़ रहे हैं अपना मुकदमा, जानें-पूरा मामला

राम जन्मभूमि मालिकाना हक मामले में सुप्रीम कोर्ट में खुद रामलला अपना मुकदमा लड़ रहे हैं। जानिए, आखिर ये पूरा मामला क्या है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। अयोध्या राम मंदिर मामले की अब नियमित सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हो रही है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि राम जन्मभूमि पर मालिकाना हक के मुकदमे में एक पक्षकार खुद भगवान राम हैं। आपने बिल्कुल सही सुना है, क्योंकि राम जन्मभूमि पर मालिकाना हक के लिए रामलला ने खुद अदालत में अपना दावा पेश किया है। रामलला की ओर से ये मुकदमा दर्ज खुद हाईकोर्ट के एक पूर्व जस्टिस ने किया है। करीब 30 साल पहले भगवान राम के करीबी दोस्त बनकर उन्होंने ये दावा कोर्ट में पेश किया और मालिकाना हक की मांग की। इसपर भी कोर्ट में बहस हो रही है।

2010 में रामलला के मुकदमे पर HC ने सुनाया था फैसला 

आपको बता दें कि साल 2010 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केवल रामलला का मुकदमा मंजूर किया था, जबकि बाकी के निर्मोही अखाड़ा और सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के मुकदमे को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। रामलला का मुकदमा पर ही, जिस पर फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने राम जन्मभूमि को तीन बराबर हिस्सों में बांटने का आदेश सुनाया था। जिसके अनुसार, एक हिस्सा रामलला (जहां रामलला विराजमान थे), दूसरा हिस्सा निर्मोही अखाड़ा और तीसरा हिस्सा सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को दिया गया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के समक्ष ये दलील दी गई है, जब हाईकोर्ट ने अन्य दो मुकदमों को खारिज कर दिया था, तो फिर राम जन्मभूमि का हिस्सा उन्हें कैसे बांट दिया गया।

फैजाबाद की जिला अदालत में मालिकाना हक का ठोंगा था दावा

1989 में फैजाबाद की जिला अदालत में रामलला की ओर से ये राम जन्मभूमि पर मालिकाना हक का दावा किया गया था। इस मुकदमे को इलाहाबाद हाईकोर्ट के ही पूर्व जस्टिस देवकी नंदन अग्रवाल ने किया था। बाद में राम जन्मभूमि विवाद मामले का ये अहम केस बना, जिसके आधार बनाकर हाईकोर्ट ने भी साल 2010 में अपना अहम फैसला सुनाया था। इस केस को वाद संख्या पांच का नाम दिया गया।

हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

दरअसल, कानून की नजरों में किसी मंदिर में विराजमान भगवान को भी व्यक्ति के रूप में देखा जा ता है, जिन्हें वो सारे कानूनी अधिकार प्राप्त हैं, जो किसी जीवित व्यक्ति को मिलते हैं। जिसका मतलब है कि भगवान राम भी कानूनी मदद ले सकते हैं। हालांकि, कोर्ट किसी भी भगवान को नाबालिग के रूप में देखता है। जिस कारण उनका मुकदमा किसी निकटम दोस्त यानी नेक्स्ट फ्रैंड के द्वारा दाखिल किया जा सकता है।

गौरतलब है कि काफी वक्त पहले से ही राम जन्मभूमि का मुकदमा अदालत में लंबित है, हालांकि भगवान को उन मुकदमों में पक्षकार नहीं बनाया गया था। अब हम आपको बताते हैं कि किसने किसने और कब मुकदमा दाखिल किया।

पहला मुकदमा गोपाल सिंह विशारद ने 1950 में इस मामले में पहला मुकदमा दाखिल किया। इसमें मांग की गई कि जन्मस्थान में रखी गई मूर्तियों को वहां से हटाने पर रोक लगाई जाए और रामलला की पूजा-अर्चना की अनुमित दी जाए।

दूसरा मुकदमा 1959 में निर्मोही अखाड़ा ने इस मामले में दूसरा मुदमा दाखिल किया। इसमें रिसीवर को हटाने की मांग की गई और राम जन्मभूमि पर कब्जा और प्रबंधन दिए जाने की मांग भी की उठाई गई।

तीसरा मुकदमा सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड ने 1961 में तीसरा मुकदमा दाखिल किया और राम जन्मभूमि की जगह मस्जिद होने का दावा पेश किया। उन्होंने वक्फ संपत्ति के आधार पर जमीन पर मालिकाना हक मांगा।

जस्टिस देवकी नंदन अग्रवाल

  • 1977 से 1983 तक इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस रहे
  • रिटायर होने के बाद एक जुलाई, 1989 में रामलला की ओर से मुकदमा दाखिल किया।
  • उनका निधन हो चुका है, अब उनकी जगह त्रिलोकी नाथ पांडेय रामलला के मुकदमे को लड़ रहे हैं।
  • रामलला केस की पैरवी पूर्व अटार्नी जनरल के. परासरन कर रहे हैं।
  • रामलला की ओर से कोर्ट में वरिष्ठ वकील सीएस वैद्यनाथन और हरीश साल्वे भी पक्ष रखेंगे।
यह भी पढ़ें: बीजेपी सांसद दीया कुमारी का दावा, कहा- हम भगवान राम के वंशज, दे सकते हैं सबूत अयोध्या: कारसेवक पुरम में हलचल, तेज होगा पत्थर तराशने का काम, बढ़ेगी कारीगरों की संख्या अयोध्या मामला: पांच दिन सुनवाई के विरोध में मुस्लिम पक्ष, कहा- कोर्ट की सहायता करना संभव नहीं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा में खून से बुझी खून के रिश्ते की प्यास, छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या; आरोपी गिरफ्तार
गोंडा में खून से बुझी खून के रिश्ते की प्यास, छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या; आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, अगले 2-3 दिनों में गर्मी तेज होने के आसार
उत्तराखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, अगले 2-3 दिनों में गर्मी तेज होने के आसार
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को सीएम योगी का तोहफा, रोडवेज बसों के किराये में मिलेगी 50% छूट
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को CM योगी का तोहफा, बसों के किराये में मिलेगी 50% छूट
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पोते से 40 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पोते से 40 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया हवाई जहाज, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया प्लेन, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
Video: पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
घर की छत पर उगा सकते हैं शानदार भिंडी, यह रहा एकदम आसान तरीका
घर की छत पर उगा सकते हैं शानदार भिंडी, यह रहा एकदम आसान तरीका
Embed widget