एक्सप्लोरर

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती

Acharya Satyendra Das News: अयोध्या के राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को डॉ. प्रकाश चंद्र पांडे की देखरेख में एसजीपीजीआई के न्यूरोलॉजी वार्ड के एक प्राइवेट कमरे में भर्ती कराया गया है.

Acharya Satyendra Das Hospitalised: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को मंगलवार को संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) में भर्ती कराया गया. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी. यहां जारी बयान के अनुसार, पीजीआई के न्यूरोलॉजी वार्ड के प्राइवेट कक्ष में डॉक्टर प्रकाश चंद्र पांडे की देखरेख में आचार्य दास को भर्ती किया गया.

संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमन ने आचार्य के स्वास्थ्य के विषय मे सूचित किया कि उन्हें कुछ न्यूरोलॉजिकल समस्या के अंदेशे के कारण भर्ती किया गया है, जिसके लिए बुधवार को कुछ आवश्यक जांचे कराई जाएंगी. उन्होंने बताया कि आचार्य की हालत स्थिर है.

बता दें कि आचार्य सत्येंद्र दास बचपन से ही अयोध्या के निवासी हैं और वह करीब 32 साल से रामलला मंदिर से जुड़े हैं और साल 1992 में बाबरी ढांचे के विध्वंस से पहले उन्होंने यहीं पूजा-अर्चना शुरू की थी.

कब पूरा होगा राम मंदिर निर्माण का कार्य

पिछले महीने राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को कहा था कि राम मंदिर परिसर का काम 30 जून 2025 तक पूरा हो जाएगा. राम मंदिर के निर्माण में 1,600 से ज़्यादा समर्पित कार्यकर्ता अथक परिश्रम कर रहे हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य ने कहा कि मंदिर निर्माण तय समय सीमा के भीतर पूरा हो, इसके लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं.

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य पुजारी का निधन

बता दें कि इसी साल जून में अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कराने वाले मुख्य पुजारी आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित का 86 साल की उम्र में निधन हो गया था. प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में 22 जनवरी को अयोध्या मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई. वाराणसी के वरिष्ठ विद्वानों में गिने जाने वाले दीक्षित महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मूल निवासी थे, लेकिन उनका परिवार कई पीढ़ियों से वाराणसी में रह रहा है.

(पीटीआई इनपुट के साथ)

UP Bypolls 2024: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का रास्ता साफ? अब होगा ऐलान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget