एक्सप्लोरर

UP Bypolls 2024: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का रास्ता साफ? अब होगा ऐलान!

UP ByElections 2024: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का रास्ता अब साफ होते हुए नजर आ रहा है. वहीं समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है.

Milkipur Bypolls 2024: भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को उपचुनाव का ऐलान कर दिया है. हालांकि अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान नहीं होने से सियासी पारा हाई हो गया है. आयोग ने बताया कि इस सीट से जुड़ा मामला कोर्ट में लंबित है इस वजह से यहां उपचुनाव नहीं होगा. लेकिन आयोग के इस ऐलान के बाद अब नया मोड़ आ गया है. 

भाजपा के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा के वकील अतुल कुमार द्विवेदी ने कहा कि हम अपनी याचिका वापस लेंगे. एबीपी न्यूज से बातचीत में गोरखनाथ बाबा ने कहा कि मैं अपनी याचिका वापस लूंगा. चुनाव आयोग मिल्कीपुर में चुनाव कराए. हालांकि अभी तक केवल नौ सीटों पर ही उपचुनाव का ऐलान हो गया है और 13 नवंबर को वोटिंग होगी.

मंदिर अब भी अधूरा- सांसद
वहीं इस मामले पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने एबीपी न्यूज से बातचीत कि जिसमें कहा कि obody can imagine. मोदी जी ने ये दावा किया कि श्री राम को लाए हैं जबकि मंदिर अब भी अधूरा है. इसलिए ये सीट बहुत जरूरी है और लोग भूले नहीं हैं. इस सीट पर आदित्य जी, योगी बाबा को प्रभारी बनाया गया जबकि यूपी इतना बड़ा सूबा है.

सांसद ने कहा कि देश में स्टार प्रचारक के रूप में जाते हैं योगी बाबा लेकिन यहां केवल एक विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है. पता नहीं योगी बाबा के कद को इतना छोटा क्यों कर दिया? वो लगातार यहां सभाएं कर चुके हैं. दर्जन से ज्यादा उनके मंत्री 2 महीने से यहां पड़े हैं. सपा यहां से जीत रही है.  इस सीट पर अजीत प्रसाद की बहुत भारी वोटों से जीत होगी.

Bahraich Violence: बहराइच हिंसा में नुकसान का आकलन कराएगी योगी सरकार, मिलेगा मुआवजा

कांग्रेस की प्रतिक्रिया
वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव की घोषणा पर कहा, ""जैसा कि हम सुन रहे हैं,  (मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव) रोक दिया गया है क्योंकि एक चुनाव याचिका दायर की गई है, लेकिन इसे पहले ही हल किया जाना चाहिए था और चुनाव समय पर होने चाहिए थे."

अजय राय ने कहा कि मुझे लगता है कि वे (भाजपा) चुनाव हार रहे हैं, इसलिए उन्होंने इसे अपने तरीके से हेरफेर करने की कोशिश की है. INDIA गठबंधन एक साथ चुनाव लड़ेगा, सभी 9 सीटें जीतेगा और भाजपा को बुरी तरह हराएगा. बता दें कि यूपी की अन्य 9 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान हो चुका है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget