एक्सप्लोरर

Ayodhya: अयोध्या में ट्रक चुराने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा और कैश भी बरामद

अयोध्या में लगातार ट्रकों की चोरी की घटना के बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. यहां पुलिस ने एक अंतर-जनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को अरेस्ट कर लिया है.

UP News: अयोध्या (Ayodhya) में अंतर्जनपदीय ट्रक चोर गिरोह का तीन सदस्य गिरफ्तार किया गया है. यह गिरोह ट्रकों की रेकी के बाद उसे चुराता था. अयोध्या में बीते कुछ दिनों से एक के बाद एक ट्रक चोरी हो रही थी इसी को लेकर सक्रिय हुई अयोध्या पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि गिरोह के तीन लोग अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. इस अंतर्जनपदीय गिरोह के सदस्य अयोध्या और उसके पड़ोसी जनपद गोंडा (Gonda) और बस्ती (Basti) के साथ-साथ वाराणसी (Varanasi) के भी हैं.

अलग-अलग जिलों में करते हैं रेकी

इस गिरोह के सदस्य अलग-अलग जनपदों में जाते हैं. वे अच्छी और नई ट्रक की रेकी करते हैं और संबंधित जानकारी गिरोह के बाकी लोगों को देते हैं. इसके बाद ट्रक चुराने का काम शुरू हो जाता है. अगर ट्रक उनके हाथ लगती है तो वे रूट बदलकर उसे दूसरी जगह ले जाते हैं. उसके बाद ट्रक का एक-एक सामान अलग-अलग बेच देते हैं. इस तरह चोरी हुई ट्रक को पुलिस ढूंढती रहती है और पूरी ट्रक गायब हो जाती है.

Udham Singh Nagar: हाइवे पर बढ़ने लगे सड़क हादसे तो किसानों ने बाधित की लेन, टोल बंद करने की दी चेतावनी

कब्जे से तमंचा और कैश भी बरामद

यहां पिछले कुछ दिनों से ट्रक चोरी की घटनाएं हो रही थीं. इन घटनाओं को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम का गठन किया था. इस टीम का नेतृत्व नगर क्षेत्राधिकारी कर रहे थे. उन्होंने कैंट थाने की स्वात टीम और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर जांच शुरू की. इसी दौरान उन्होंने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 3,97,000 रुपये बरामद किए गए हैं.  इसके अलावा इनके कब्जे से तीन अवैध तमंचा और गाड़ियां भी बरामद हुई हैं. गिरोह के बाकी तीन लोगों की तलाश की जा रही है. 

ये भी पढ़ें -

Mathura: बच्चा चोरी के मामले में BJP की बड़ी कार्रवाई, Firozabad की पार्षद विनीता अग्रवाल पार्टी से निष्कासित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा, सत्य सामने आएगा
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget