एक्सप्लोरर

Udham Singh Nagar: हाइवे पर बढ़ने लगे सड़क हादसे तो किसानों ने बाधित की लेन, टोल बंद करने की दी चेतावनी

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में किसान नेताओं ने टोल प्लाजा के पास प्रदर्शन किया. उन्होंने एनएच 74 पर हो रही दुर्घटनाओं को लेकर प्रदर्शन किया औऱ दो लेन को बंद कर दिया.

Uttarakhand: उधमसिंह नगर (Udham Singh Nagar) में एनएच-74 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर आज किसान मोर्चा के नेताओं ने प्रदर्शन किया. दर्जनों किसानों और व्यापारियों ने टोल प्लाजा में प्रदर्शन करते हुए टोल की दो लेन बंद कर दी. इस दौरान उन्होंने एनएचएआई को हादसों के लिए जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि हाइवे में सर्विस लाइन और रात में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं की गई तो वह 31 अक्टूबर के बाद टोल को बंद कर देंगे.  

प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार सिरसा बॉर्डर के पास किच्छा-सितारगंज हाइवे हुए हादसे और एनएच-74 में अधूरे निर्माण को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने आज रुद्रपुर-लालपुर स्थित टोल प्लाजा में जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान किसानों द्वारा टोल की दो लेन को डेढ़ घंटे बंद रखा गया. किसानों के प्रदर्शन की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया. इस दौरान एनएच के अधिकारियों ने किसानों से बातचीत की. किसानों ने आरोप लगाया कि काशीपुर से लेकर सितारगंज में एनएच द्वारा कहीं भी सर्विस लाइन नहीं बनाई गई है जिस कारण हादसे हो रहे हैं.

Shivpal Yadav News: धरने पर बैठे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी से जुड़ा है मामला

किसान नेता ने टोल वसूली बंद करने की दी चेतावनी

किसानों ने कहा कि एनएच में लाइट की व्यवस्था नहीं है, जगह-जगह हाइवे में कट खोले गए हैं जो हादसों का कारण बन रहे हैं. इस सब के बीच एनएच विभाग टोल वसूली करने में जुटा हुआ है. उन्होंने एनएच के अधिकारियों को एक सप्ताह का समय देते हुए कहा कि अगर एनएचएआई के अधिकारी लोगों को सुविधा नहीं दे सकते तो उन्हें टोल वसूलने का भी अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि सभी मामलों का निस्तारण नहीं होता है तो किसान व्यापारी और स्थानीय लोग टोल वसूली को बंद कर देंगे. किसान नेता तजेंद्र सिंह विर्क ने बताया कि किसान और व्यापारियों ने जो आज मांग रखी है वह अगर 31 अक्टूबर तक पूरी नहीं होती तो टोल को पूरी तरह बंद किया जाएगा.

ये भी पढ़ें -

Aligarh News: एकतरफा प्यार में छात्रा पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, लोगों ने ऐसे बचाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget