एक्सप्लोरर

'...तो हमारी पार्टी के 46-50 सांसद होते', अवधेश प्रसाद का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर भी बोले

Awadhesh Prasad Statment: सांसद सत्र के छठे दिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बजट की तुलना महाभारत के चक्रव्यूह से की है. उनके इस बयान पर अब फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी है.

Awadhesh Prasad On Rahul Gandhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्रीय बजट 2024-25 पर सदन में जारी चर्चा में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने 'चक्रव्यूह' और 'कमल के फूल' का जिक्र करते हुए बीजेपी सरकार को घेरने का काम किया. अब संसद में राहुल गांधी के बयान को लेकर उत्तर प्रदेश के अयोध्या के फैजाबाद सीट से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रतिक्रिया की दी है.

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने राहुल गांधी के कमल के फूल और चक्रव्यू वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने आज लोकसभा में अपना भाषण दिया है. वो भाषण उनका विचार था. वे अनुभवी नेता हैं. नेता प्रतिपक्ष हैं, इसलिए उनके भाषण की आलोचना करना या उसमें कमी निकालना ठीक नहीं है. उन्होंने जो भी कहा है वो उनके विचार हैं. उनकी पार्टी के विचार हैं. 

अवधेश प्रसाद ने बीजेपी को घेरा 

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की जो मानसिकता और विचारधारा को हमारे जनपद फैजाबाद ने नकार दिया है. धीरे धीरे देश भी बीजेपी की विचारधारा को नकार रहा है. उन्होंन आगे कहा कि अगर वोटों की गिनती में छेड़छाड़ न की गयी होती तो आज हमारी पार्टी के 46 से 50 सांसद होते. 

दिल्ली कोचिंग हादसे पर बोले सपा सांसद

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राव IAS कोचिंग सेंटर में हुए हादसे पर सोमवार (29 जुलाई) को राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ. हादसे पर चर्चा के दौरान अयोध्या के फैजाबाद सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि राजेंद्र नगर की घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. 

दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में राव आईएएस कोचिंग की इमारत में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी. इस हादसे में दो महिला और एक पुरुष की मौत हो गई. इस हादसे के बाद दिल्ली में सिविल सेवाओं की तैयारी करने वाले छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. 

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस स्टडी सर्किल कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने से एर्नाकुलम निवासी 23 वर्षीय नवीन दलविन, उत्तर प्रदेश निवासी श्रेया यादव (25) और तेलंगाना निवासी तान्या सोनी (25) की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें: ‘BJP मुझे मौका नहीं देगी, मैं मुंगेरीलाल के हसीन सपने नहीं देखता’, गोंडा में बोले बृजभूषण सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव
गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव
रायबरेली में बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें
रायबरेली में बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget