एक्सप्लोरर

‘BJP मुझे मौका नहीं देगी, मैं मुंगेरीलाल के हसीन सपने नहीं देखता’, गोंडा में बोले बृजभूषण सिंह

Gonda Latest News: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि सपा चीफ अखिलेश यादव को भविष्यवाणी करने से बचना चाहिए. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया.

Brij Bhushan Sharan Singh Statement: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि बीजेपी हमको कम या डिप्टी सीएम बनने का कोई ऑफर नहीं देगी. मैं जानता हूं मैं मुंगेरीलाल का सपना नहीं देखता हूं. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी दस साल से विपक्ष का नेता नहीं बन पाए अब जनता ने मौका दिया है, तो उसको निभावें. वहीं अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव से कहना पड़ेगा कि वह भविष्यवाणी करना छोड़ दें. 

थाना परसपुर क्षेत्र के राजा टोला में बीते दिनों सपा नेता की हत्या के मामले में आज परिजनों से बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मिलने पहुंचे. परिजनों से मिलने उनका दुख दर्द जाना और हर संभव मदद और आश्वासन का भरोसा दिलाया. वहीं आर्थिक सहायता भी दिया.

सपा नेता की हत्या मामले में परिजनों से की मुलाकात 

मीडिया से बात करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि बीजेपी अपराधियों के साथ नहीं है. यह सब लोग जानते हैं. पूरे मामले में कार्रवाई हो रही है. इस घटना होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई को मिशन के रूप में लिया और कार्रवाई को पूरा किया पूरे मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है. कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई कर रही है. आर्थिक सहयोग सरकार से मिलना चाहिए. क्योंकि इस परिवार का कोई पुरसा हाल नहीं है. परिवार में छोटे-छोटे बच्चे हैं. हम इस सरकार और मुख्यमंत्री योगी से मांग करूंगा कि परिवार को आर्थिक सहायता मिले.

''बीजपी मुझे कतई ऑफर नहीं देगी''

वहीं बुलडोजर के सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अगर घर ग्राम समाज की जमीन पर बना हो या अवैध कब्जा हो चकमार्ग पर हो तो गिर सकता है. घर गिराने की एक प्रक्रिया होती है. वहीं यूपी में इस समय चल रहे घमासान पर कम या डिप्टी सीएम के ऑफर के सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने में हंसते हुए कहा मुझे ऑफर कतई नहीं देगी मैं जानता हूं. मुझको मौका नहीं देगी मैं मुंगेरीलाल का सपना देखने वाला व्यक्ति नहीं हूं.

राहुल गांधी को दी नसीहत 

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और कैसरगंज के पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह कांग्रेस और राहुल गांधी पर  पर निशाना साधते हुए कहा कि दस तक लीडर विपक्ष नहीं बन पाए. अब विपक्ष का मौका दिया अच्छे से निभाये, जहां तक मैं देख रहा हूं वह अपने दायित्व का अच्छे से निर्वहन नहीं कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी के नेता या विपक्ष के नेता जो जनता उनसे उम्मीद करती है वह स्वयं पूरा नहीं कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट के फैसले के बाद संसद जा पाएंगे अफजाल अंसारी? गाजीपुर सांसद ने बताया अगला प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget