एक्सप्लोरर

यूपी में कौन सी जगह सबसे ज्यादा जाते हैं पर्यटक? इस जिले ने किया टॉप, 3 लाख लोगों से सर्वे में बड़ा दावा

UP News: भारत सरकार ने महाकुंभ के दौरान 3 लाख से ज्यादा लोगों पर सर्वे कराया. जिसमें ये बात निकलकर सामने आई की यूपी में सबसे ज्यादा लोग अयोध्या जाना पसंद कर रहे हैं. सर्वे में विदेशी लोग भी शामिल रहे.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में पर्यटन के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला धार्मिक स्थल अब अयोध्या बन चुका है. भारत सरकार द्वारा महाकुंभ 2025 के दौरान कराए गए एक बड़े सर्वे में यह बात सामने आई है. इस सर्वे में विदेशी और देशी पर्यटकों द्वारा अयोध्या को सबसे अधिक भ्रमण किया गया स्थल बताया है. इसके बाद प्रयागराज का संगम और फिर वाराणसी का नाम आता है.

यह सर्वे भारत सरकार के ‘ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोक सेल्फ गवर्नेंस’ द्वारा डेलायट संस्था की मदद से कराया गया. पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मंगलवार को इस सर्वे के आंकड़े जारी किए. यह सर्वे 28 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ के दौरान कराया गया था.

3.52 लाख लोगों पर किया गया सर्वे
सर्वे में कुल 3.52 लाख लोगों की राय ली गई, जिनमें से 3,51,295 भारतीय और 1,093 विदेशी पर्यटक शामिल थे. विदेशी पर्यटक अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, फिजी समेत 45 देशों से आए थे. जब पर्यटकों से पूछा गया कि उन्होंने पिछली यात्रा में कहां भ्रमण किया था, तो 27.32% ने अयोध्या, 22.68% ने प्रयागराज संगम और 8.81% ने वाराणसी का नाम लिया. भविष्य में वे कहां जाना चाहते हैं, इस पर 32.57% ने प्रयागराज संगम, 12.46% ने अयोध्या और 7.46% ने वाराणसी को चुना.

पसंदीदा स्थल के रूप में भी अयोध्या सबसे आगे रही. 22.55% पर्यटकों ने अयोध्या को अपनी सबसे पसंदीदा जगह बताया, जबकि 19.96% ने प्रयागराज और 12.27% ने वाराणसी को पसंद किया. सर्वे के दौरान यह भी सामने आया कि भारतीयों में 40% परिवार के साथ, 30.88% अकेले और 29.13% दोस्तों के साथ यात्रा करते हैं. वहीं, 55.26% विदेशी अकेले, 24.43% परिवार के साथ और 20.31% दोस्तों के साथ आए थे.

राम मंदिर निर्माण के बाद से अयोध्या की लोकप्रियता बढ़ी
पर्यटकों ने औसतन 377.63 रुपये खर्च किए. इसमें सबसे ज्यादा खर्च ठहरने (41.1%) पर हुआ, इसके बाद खानपान (16.64%), धार्मिक सामग्री (11.08%), मनोरंजन (2.13%), खरीदारी (7.42%) और अन्य मदों पर खर्च हुआ. यह सर्वे इस बात का साफ संकेत है कि उत्तर प्रदेश, खासकर अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी जैसे धार्मिक स्थल न केवल भारतीय बल्कि विदेशी पर्यटकों के लिए भी बहुत आकर्षण का केंद्र बन चुके हैं. राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या की लोकप्रियता और भी तेजी से बढ़ी है, जो अब पर्यटन के क्षेत्र में भी साफ दिख रही है.

यह भी पढ़ें- यूपी में लॉन्ग टर्म वीजा पर रह रहे पाक नागरिकों का ब्योरा जुटा रहीं एजेंसियां, भेजे जा सकते हैं वापस

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
नूंह: सावन के बीच ब्रजमंडल यात्रा पर हाई अलर्ट, विवादित चेहरों पर बैन
नूंह: सावन के बीच ब्रजमंडल यात्रा पर हाई अलर्ट, विवादित चेहरों पर बैन
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget