एक्सप्लोरर

धीरेन्द्र शास्त्री के समर्थन में आए अनिरुद्धाचार्य, कृष्ण पर टिप्पणी को लेकर कही ये बात

अनिरुद्धाचार्य ने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गयी टिप्पणी का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि दोनों भगवान एक ही हैं और धीरेन्द्र शास्त्री ने विनोद भाव में यह बात कही.

कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण पर की गयी टिप्पणी को लेकर विवाद के बीच मथुरा में आध्यात्मिक शुरू अनिरुद्धाचार्य उनके समर्थन में आ गए हैं. उन्होंने कहा कि धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने विनोद भाव में आकर वह बात कही थी, न कि अपमान की दृष्टि से.

अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि भगवान राम और श्रीकृष्ण एक हैं दोनों ने लीला रचने के लिए अलग-अलग युग में आए, एक त्रेता में आया तो एक द्वापर में. उन्होंने कहा कि यह भक्तों में अपने आराध्य के प्रति विनोद भाव है, जैसे अयोध्या वासी कहते हैं हमारे राम तो सीधे-सादे हैं तो वृंदावन के भक्त कहते हैं कि हमारे आराध्य तो टेढ़े और बांसुरी वाले हैं.

यह भी पढ़ें: दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट

धीरेन्द्र शास्त्री का किया समर्थन 

अनिरुद्धाचार्य ने कथा में इस तरह के प्रसगों को सामान्य बताते हुए कहा कि कभी कभार जैसे अयोध्या और वृंदावन में बहस हो जाती है, तो इसमें भगवान और राम और कृष्ण अलग नहीं है. यही भाव धीरेन्द्र शास्त्री ने भी व्यक्त किया था, उनकी मंशा अलग-अलग करने की नहीं थी. बल्कि विनोद भाव में कहा गया प्रसंग था. हम लोग भी कभी-कभी ऐसे कहते हैं.

धीरेन्द्र शास्त्री ने शिवपुरी में दिया था बयान 

दरसल 29 अक्टूबर को मध्य प्रदेश में शिवपुरी में कथा के दौरान धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने राम और श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए श्रीकृष्ण को टेढ़े जैसी संज्ञा दी. जिसको लेकर भगवान श्रीकृष्ण के मानने वाले भड़क गए और कह जगह संतों ने भी नाराजगी जताई. मथुरा-वृंदावन के साथ ही अयोध्या के संतों ने भी भगवान के बीच तुलना को लेकर चेतावनी दी. मामला राजनीति में भी तूल पकड़ गया था, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कार्रवाई की मांग की और कार्यक्रमों के बहिष्कार की अपील की.

यही नहीं इस विवाद पर खुद धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने भी सामने आकर माफी मांगी थी और उन्होंने कहा कि उनकी मंशा इस प्रकार की नहीं थी और राम और कृष्ण एक ही हैं.

यह भी पढ़ें: यूपी के मंत्री संदीप सिंह की 14 नवंबर को होगी सगाई, जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

About the author जय प्रकाश

जय प्रकाश, पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव. पत्रकारिता के क्षेत्र में रिपोर्टिंग, कॉपी एडिटिंग, डिजिटल कंटेंट, हाइपरलोकल जर्नलिज्म और न्यूज़ प्रोडक्शन में लंबे समय तक काम किया है. अनुभव राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में रहा है. प्रिंट, डिजिटल, टीवी और वीडियो कंटेंट के लिए काम किया है और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों को अपनाया है.
वर्तमान में डिजिटल न्यूज़ और कंटेंट के क्षेत्र में सक्रिय. तथ्य आधारित, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखता हूं और जमीनी मुद्दों को सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय तरीके से दर्शकों तक पहुंचाने को प्राथमिकता. ईटीवी, पी7, राजस्थान पत्रिका (डिजिटल), वन इंडिया (हिंदी ), पॉकेट एफएम (क्रिएटिव राइटर), वर्तमान में एबीपी न्यूज़ (हिंदी ) में कंसल्टेंट कार्यरत. इसके साथ ही हाथरस, आगरा, मऊ, मुरादाबाद में फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासत में UGC का असर? MLC चुनाव में 54 हजार अवैध वोटों ने बढ़ाई BJP की टेंशन
यूपी की सियासत में UGC का असर? MLC चुनाव में 54 हजार अवैध वोटों ने बढ़ाई BJP की टेंशन
बाराबंकी में लव मैरिज का खौफनाक अंत, पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति
बाराबंकी में लव मैरिज का खौफनाक अंत, पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति
महोबा में बेटा न होने पर प्रताड़ना से परेशान थी मां, डेढ़ साल की बेटी की हत्या
महोबा में बेटा न होने पर प्रताड़ना से परेशान थी मां, डेढ़ साल की बेटी की हत्या
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
Advertisement

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
ईरान से जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
Embed widget