एक्सप्लोरर

Ayodhya News: इकबाल अंसारी ने की रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की मांग, इस बात से हैं बेहद नाराज

Ayodhya News: इकबाल अंसारी ने कहा कि जो लोग किसी भी धार्मिक ग्रंथ पर टिप्पणी करें तो उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि धार्मिक ग्रंथों पर टिप्पणी करने से विवाद होता है.

Ramcharitmanas: लंबे समय से बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी (Iqbal Ansari) ने रामचरितमानस (Ramcharitmanas) को लेकर बड़ा बयान दिया है, पिछले दिनों मानस को लेकर हुए विवाद से वो बहुत आहत है. उन्होंने कहा कि रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करना चाहिए और इसी के साथ यह कानून भी बनना चाहिए कि किसी भी धर्म के मुख्य ग्रंथ पर टिप्पणी करने वाले को सजा मिले. इकबाल अंसारी आगे कहते हैं कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के कार्यकाल में रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित नहीं किया गया तो आखिर कब किया जाएगा.

इकबाल अंसारी ने कहा कि जो लोग किसी भी धार्मिक ग्रंथ पर टिप्पणी करें तो उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि धार्मिक ग्रंथों पर टिप्पणी करने से विवाद होता है. रामचरितमानस पर लोगों ने टिप्पणी की जिससे हिंदू और मुस्लिम में नफरत पैदा हुई. हम चाहते हैं कि धार्मिक ग्रंथ जहां भगवान राम का नाम लिखा हो उस धार्मिक किताब को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करना चाहिए. इस पर टिप्पणी करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. कुछ लोग ऐसे हैं जो निजी स्वार्थ के लिए धार्मिक ग्रंथों पर टिप्पणी करते हैं.

आचार्य सत्येंद्र दास ने भी किया समर्थन

इकबाल अंसारी की इस मांग का श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने भी समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि इस तरह की मांग पहले भी हो चुकी है. ये पहली बार है कि इस्लाम धर्म से जुड़ा कोई शख्स इस तरह की मांग कर रहा है और यह सही समय है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं. इसलिए हमारे धार्मिक ग्रंथों की आलोचना करने वालो के खिलाफ कानून बनाया जाए, जिससे उन्हें कड़ी सजा मिले. ताकि फिर किसी की हिम्मत न हो हमारे धार्मिक ग्रंथों पर टिप्पणी करने की.

विश्व हिन्दू परिषद ने किया स्वागत 

विश्व हिन्दू परिषद के अवध प्रांत प्रवक्ता शरद शर्मा ने भी इकबाल अंसारी की मांग का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि ये सबको साथ लेकर चलने वाला ग्रंथ है इसलिए इसे राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करना चाहिए. जिसने भी मांग उठाई है हम सब उनका वंदन करते हैं. यह एक सामाजिक ग्रंथ है आदि ग्रंथ है. हम सभी धर्मावलंबी इसको राष्ट्रीय ग्रंथ करने की मांग करते हैं. 

ये भी पढ़ें- Varanasi News: BHU में अनजान वायरस से हड़ंकप, 50 से ज्यादा छात्रों के आंखों की रोशनी गई! परीक्षा रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget