एक्सप्लोरर

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर इकबाल अंसारी और जगतगुरु परमहंस बोले- 'जब देश का सिक्का एक...'

Ayodhya News: बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने समान नागरिक संहिता लागू करने की पुरजोर मांग करते हुए कहा कि हमारे देश का कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए.

Ayodhya News: एक तरफ जहां मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) को लेकर विरोध जता रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ अयोध्या (Ayodhya) में हिंदू संत, मुस्लिम पक्षकार साथ बैठकर सरकार से इसको लागू करने की अपील कर रहे हैं. अयोध्या के तपस्वी छावनी में बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार रहे इकबाल अंसारी का जगतगुरु परमहंस आचार्य ने इनके गले में भगवा गमछा डालकर उनका अभिनंदन किया. इसके बाद दोनों ने मिलकर कहा कि हमारे देश में अगर मुद्रा एक है, तो कानून भी एक होना चाहिए. सभी धर्म संप्रदाय के लिए एक ही कानून होना चाहिए.

बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने समान नागरिक संहिता लागू करने की पुरजोर मांग करते हुए कहा कि हमारे देश मैं अगर सिक्का एक है तो कानून भी एक होना चाहिए. देश का कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए. अगर अलग-अलग कानून होंगे तो देश तरक्की नहीं करेगा इसलिए सभी के लिए एक कानून होना चाहिए ऐसा कानून जो सबको न्याय दे और सबके लिए नेक हो.

'सभी के लिए बराबर हो नियम'

इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या के साधुओं की भी मांग है कि सरकार जो भी नियम कानून बनाए, वह सबके लिए बराबर हो. अगर अलग-अलग कानून रहेंगे तब अलग-अलग कानून के मानने वाले रहेंगे तो देश तरक्की नहीं करेगा, तो हम चाहते हैं कि एक कानून हो. पूरे हिंदुस्तान में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई संविधान को मानने वाले कानून को माने. 

तपस्वी छावनी के जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि देश सर्वोपरि है, इसी भावना से समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए और जो देश हित में रोड़ा बन रहा हो उसको ठोकर मारते हुए मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए. समान नागरिक संहिता केवल कुछ लोगों के लाभ के लिए नहीं है बल्कि सभी के लिए और पूरे देश के लिए है. हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी चाहते हैं कि सबके लिए एक कानून हो और जो इसका विरोध करते हैं वह देश को बांटना चाहते हैं और देश विरोधी ताकतों से मिलकर देश को अस्थिर करना चाहते हैं. 
 
'सभी लोगों की यही है मांग'

जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि यह सब की मांग है कि सामान्य नागरिक संहिता लागू हो मैं यह भी मांग करता हूं कि समान नागरिक संहिता का जो लोग विरोध करते हैं उनके ऊपर देशद्रोह का मुकदमा लागू हो, यह राष्ट्र की बात है क्योंकि नेशन इज फर्स्ट राष्ट्र ही सर्वोपरि है. सब कुछ करिए लेकिन देश हित में रोड़ा मत बनिए और जो जो देश हित में रोड़ा बनता है उसको ठोकर जरूर लगनी चाहिए, उसको ठोकर मारकर किनारे किया जाए.  जितने भी देशवासी हैं यह सब लोगों की मांग है कि केंद्र नागरिक जल्दी से जल्दी सामान्य नागरिक संहिता लागू करें नहीं तो जो अलग-अलग कानून है ना इससे भी क्षमता फैलती है नहीं तो दुर्भावना फेल रही है.

यह भी पढ़ें: Ramcharitmanas: 'हिन्दुओं को हिंदुओं से लड़ा रहे हैं अखिलेश यादव', रामविलास वेदांती ने लगाए आतंकी फंडिंग के आरोप 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
यूपी में सामूहिक विवाह योजना से 22419 जोड़ों की शादी, पीलीभीत सबसे आगे
यूपी में सामूहिक विवाह योजना से 22419 जोड़ों की शादी, पीलीभीत सबसे आगे

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget