एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अयोध्या में रामलला जन्मोत्सव की बेहद भव्य तैयारी, मंदिर परिसर में बन रहा है कई क्विंटल भोग

Ayodhya News: अयोध्या में रामलला के जन्मोत्सव को लेकर खास तैयारियां की गई हैं. इस बार ये उत्सव बेहद भव्य होने जा रहा है, जिसके लिए बड़ी मात्रा में भोग तैयार किया जा रहा है.

Ayodhya News: अयोध्या में रामलला के जन्मोत्सव की धूम मची है. 2 सालों के कोरोना काल के बाद इस बार राम नवमी धूम से मनायी जा रही है. लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या अपने आराध्य के जन्मोत्सव का आंनद लेने पहुंच रहे हैं. जन्मोत्सव को बेहद खास और भव्य बनाने की तैयारी में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भी जुटा हुआ है. रामलला के जन्मोत्सव पर भक्तों को प्रसाद तो दिया ही जाएगा इसके साथ ही अगले दिन दशमी को घर ले जाने के लिए प्रसाद बांटा जाएगा. जिसके लिए भारी मात्रा में प्रसाद और पंजीरी तैयार करवाई जा रही हैं. 

अयोध्या में रामलला जन्मोत्सव की तैयारी

राम जन्मोत्सव के बाद 2.5 क्विंटल चार प्रकार की पंजीरी, लगभग 51 किलो सुखा मेवा, 1 क्विंटल चरणामृत, 51 किलो मिष्ठान, 51 किलो फलों का भोग रामलला को लगाया जाएगा. इसके अलावा भगवान रामलला को 56 व्यंजनों का भी भोग लगाया जाएगा, जिसका निर्माण राम जन्मभूमि परिसर में ही पुजारियों के द्वारा किया जाएगा. रामलला के जन्मोत्सव के प्रसाद की तैयारियां तेजी के साथ चल रही है. इस प्रसाद को लगातार दो पीढ़ियों से बनाते आ रहे सीताराम यादव बना रहे हैं, परिसर के अंदर ही एक साफ सुथरे कमरे में ये काम चल रहा है. इस बार वो उत्साहित हैं कि बहुत भव्य और दिव्य तरीके से उनके आराध्य भगवान रामलला का जन्म उत्सव मनाया जा रहा है.

लगाया जाएगा विशेष प्रकार का भोग

सीताराम यादव ने बताया कि बोरों में बंद लगभग 2.5 कुंटल से ज्यादा पंजीरी और सूखे मेवे की तैयारियां हैं. पंचामृत रामनवमी के दिन ही बनाया जाएगा उसके अलावा विभिन्न प्रकार के मिष्ठान और फल की खरीदारी भी की जा रही है. उन्होंने कहा कि देसी घी में धनिया की पंजीरी भुनी जा रही है. जिसमें मेवा मिलाया जाएगा. सिंघाड़े की आटे की पंजीरी बनकर तैयार है. चार प्रकार की पंजीरी बनाई गई है जिसका वजन 2.5 क्विंटल है. पेड़ा प्रसाद 25 किलो और 1 क्विंटर भगवान का चरणामृत बनेगा. इसके अलावा फल भी प्रसाद रहेगा. 

प्रधान पुजारी ने बताया क्या है इस बार खास

रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि इस बार रामनवमी के साथ जो भोग लगाने की व्यवस्था है वो बहुत ही दिव्य है. क्योंकि इस बार 56 प्रकार के भोग भगवान को लगाया जाएगा. इस बार की रामनवमी भव्य होगी. क्योंकि 2 सालों से कोरोना की वजह से श्रद्धालु अयोध्या नहीं आ पाए थे. इस बार रामलला के प्रसाद का पैकेट बनाया गया है जो दर्शनार्थियों को दिया जाएगा. इस बार कलश स्थापना की गई है वो चांदी की चौकी पर हुई है. चांदी का कलश भी है जिसकी स्थापना करके विधि विधान से पूजा की जा रही है. इसका विसर्जन रामनवमी को किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

UP Politics: अखिलेश यादव ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी, बीजेपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Rampur: रामपुर में कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण गिराने आए बुलडोजर पर पथराव, 5 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में अखिलेश की विशाल जनसभा, पूर्वांचल के इन वोटर्स पर सपा की नजर
वाराणसी में अखिलेश की विशाल जनसभा, पूर्वांचल के इन वोटर्स पर सपा की नजर
'जो कह दिया, मुंह से निकल गया, सो निकल गया...' मल्लिकार्जुन खरगे पर बोली सपा
'जो कह दिया, मुंह से निकल गया, सो निकल गया...' मल्लिकार्जुन खरगे पर बोली सपा
केशव प्रसाद मौर्य की तीखी टिप्पणी, मल्लिकार्जुन खरगे को बताया कांग्रेस का ‘खड़ाऊ अध्यक्ष’
केशव प्रसाद मौर्य की तीखी टिप्पणी, मल्लिकार्जुन खरगे को बताया कांग्रेस का ‘खड़ाऊ अध्यक्ष’
सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी बरी, बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल बोले- लेकिन देश की जनता...
सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी बरी, बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल बोले- लेकिन देश की जनता...

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget