एक्सप्लोरर

अयोध्या कांड पर 'पोस्टर वार' तेज, योगी सरकार पर उठाए सवाल, पूछा- कहां है बाबा का बुलडोजर?

UP Politics: अयोध्या रेप कांड पर हो रही सियासत के बीच लखनऊ में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच पोस्टर वार तेज हो गई है. राजधानी में अब नए पोस्टर लगाए गए हैं जिनमें बीजेपी को घेरने की कोशिश की गई है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश की सियासत में सत्ता और विपक्ष के बीच पोस्टर वार तेज हो गया है. अयोध्या मामले पर लगाए गए पोस्टरों के बाद विपक्ष ने लखनऊ में पोस्टर के जरिए ही पलटवार किया है और भारतीय जनता पार्टी को घेरने की कोशिश की है. इस पोस्टर में प्रदेश में बढ़ते हुए अपराधों का जिक्र किया गया है और दावा किया कि यूपी में रेप और पॉक्सो के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. 

हालांकि इन पोस्टरों पर किसी का नाम नहीं लिखा हुआ है. लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पोस्टर सपा नेता पूजा शुक्ला की ओर से लगवाए गए हैं. ये विवादित पोस्टर लखनऊ में महिला आयोग के दफ्तर, लोहिया पथ पर सड़क किनारे और कई प्रमुख जगहों पर लगाए गए हैं. 

लखनऊ में पोस्टर वार तेज
इस पोस्टर में निवेदक के तौर पर उत्तर प्रदेश की बेटी लिखा है और बीजेपी को महिला विरोधी बताते हुए सवाल किया गया है कि बाबा का बुलडोजर कहां हैं. पोस्टर में दावा किया गया कि भारत में महिलाओं के खिलाफ अपराध 4 प्रतिशत बढ़ा यूपी में रेप और पास्को के मामले ज्यादा बढ़े हैं. 

इस पोस्टर में वाराणसी में बीएचयू की छात्रा से रेप मामले से लेकर कई घटनाओं का जिक्र किया गया और लिखा वाराणसी में भाजपा के नेताओं ने छात्रा का बलात्कार किया और भाजपा ने उसे संरक्षण दिया, बाराबंकी मे सचिवालय मे नौकरी का झांसा देकर भाजपा नेता ने महिला के साथ दुष्कर्म किया. कुशीनगर का मामला हैं जहां भाजपा नेता ने किशोरी क़ो घर मे बुला कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया. 

कई घटनाओं का किया जिक्र
इसके अलावा उन्नाव और हाथरस की घटनाओं को लेकर भी निशाना साधा और लिखा कि भाजपा सरकार उन्नाव से लेकर गोरखपुर, हाथरस तक बलात्कारियो का समर्थन करती रही है. पोस्टर में लिखा बाबा का बुलडोजर कहां हैं. बलात्कारियों क़ो संरक्षण और पीड़िता पर राजनीति करना बंद करो. गोरखपुर, उन्नाव, हरदोई, गाजीपुर और बनारस मे दोषियों पर बुलडोजर कब चलेगा?

दरअसल इससे पहले सत्ता पक्ष की ओर से लखनऊ में कई पोस्टर लगाए गए थे, जिनमें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बयान 'लड़के है गलती हो जाती है' लिखा गया था. वहीं अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 'मोईद है गलती हो जाती है.'

UP Politics: यूपी में BJP के मिशन को फिर से धार देने की तैयारी, हाईकमान से मिले निर्देश के बाद हुआ फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget