एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में BJP के मिशन को फिर से धार देने की तैयारी, हाईकमान से मिले निर्देश के बाद हुआ फैसला

UP Politics: लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में कथित अनबन का सामना कर रही बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए नया प्लान बना लिया है

UP Politics: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने और उन्हें मनाने के लिए अब नया प्लान लेकर सामने आई है. माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में खराब परिणाम की वजह यही थी कि पार्टी कार्यकर्ता नाराज थे. अब यूपी बीजेपी पार्टी कार्यकर्ताओं के समायोजन के जरिये पार्टी में जोश भरेगी. पार्टी हाईकमान से मिले निर्देश के बाद और चुनावी समीक्षा के बाद पार्टी और सरकार ने फैसला लिया.

इसके तहत बोर्ड, निगम, आयोग, निकाय, गन्ना समितियों और गन्ना परिषदों में कार्यकर्ताओं को मौका दिया जायेगा. संगठन महामंत्री धर्मपाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ की सहमति के बाद इन पदों को भरा जाएंगा.  पार्टी फोरम से आये हुए नामों की लिस्ट संगठन महामंत्री के पास पहुंच गई है.

सभी जातियों को जोड़ने की कवायद

बीजेपी का लक्ष्य है कि हर मंडल और क्षेत्र तथा जाति विशेष के कार्यकर्ताओं का समायोजन हो. बीजेपी निकायों में 2200 से ज्यादा पार्षद मनोनीत करेगी. बीजेपी सबसे पहले 4 आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य बनाएगी. बीजेपी पहले चरण में महिला आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग, अनुसूचित जाति जनजाति आयोग में समायोजन करने जा रही है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का करारी हार का सामना करना पड़ा है जिसके बाद चुनाव की समीक्षा के दौरान ये बात सामने आई थी कि यूपी में बडे़ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता नाराज थे, जिसकी वजह से चुनाव में ये कार्यकर्ता सुस्त हो गए और उन्होंने हिस्सा नही लिया. कार्यकर्ताओं की नाराजगी का नुकसान बीजेपी को इन चुनाव में उठाना पड़ा. लेकिन अब बीजेपी दोबारा ऐसी कोई गलती करने के मूड में नहीं है. यही वजह है कि पार्टी ने नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने की कवायद शुरू कर दी है.

बीजेपी के लिए ये इसलिए भी अहम हो जाता है क्योंकि जल्द ही प्रदेश में दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. बीजेपी इन चुनाव में बड़ी जीत दर्ज कर कार्यकर्ताओं के जोश को हाई करना चाहती है. 

यूपी में अब जमीन ट्रांसफर करने के लिए खर्च करने होंगे सिर्फ 5 हजार रुपये! योगी सरकार का बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिन्दगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिंदगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
उत्तराखंड में सड़क हादसों पर एक्शन, डबल हेलमेट पर सख्ती के निर्देश
उत्तराखंड में सड़क हादसों पर एक्शन, डबल हेलमेट पर सख्ती के निर्देश
UP Politics: बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget