एक्सप्लोरर

घर बैठे बनें अयोध्या दीपोत्सव का हिस्सा, ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग

अयोध्या में दसवें दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. खास बात यह है कि देश-दुनिया में बैठे रामभक्त डिजिटल तकनीक के माध्यम से अपनी आस्था के दीप अयोध्या में समर्पित कर सकेंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और आस्था के वैश्विक उत्सव के रूप में अपनी पहचान को और व्यापक बना रहा है. दीपोत्सव-2026 के दसवें संस्करण में योगी सरकार ने पावन सरयू नदी के 56 घाटों पर 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का भव्य लक्ष्य निर्धारित किया है. इस आयोजन की विशेषता यह भी होगी कि देश-दुनिया में बैठे रामभक्त डिजिटल तकनीक के माध्यम से अपनी आस्था के दीप अयोध्या में समर्पित कर सकेंगे.

इसी क्रम में डिजिटल धार्मिक प्लेटफॉर्म 'श्री मंदिर' की ओर से एक लाख दीप प्रज्ज्वलित कराने की पहल की गई है. इससे उन श्रद्धालुओं को भी दीपोत्सव से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जो किसी कारणवश अयोध्या नहीं पहुंच सकते. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के प्रयासों के बीच यह पहल जनभागीदारी का एक नया आयाम प्रस्तुत करेगी.

शिवा शर्मा मौत केस में श्रद्धा दुबे की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी, फोन को लेकर बड़ा खुलासा

योगी सरकार के भव्य दीपोत्सव से जुड़ेंगे दुनिया भर के रामभक्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या दीपोत्सव का स्वरूप लगातार व्यापक हुआ है. इस वर्ष दीपोत्सव के दसवें संस्करण में 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने के लक्ष्य के साथ सरयू के 56 घाटों को आलोकित करने की तैयारी है. इस भव्य आयोजन से देश और दुनिया के कई बड़े संस्थान जुड़ रहे हैं. इसी कड़ी में इस महाआयोजन को डिजिटल माध्यम से वैश्विक श्रद्धालुओं की सहभागिता भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है. 

इसी के चलते लगातार पांचवें वर्ष 'श्री मंदिर' डिजिटल प्लेटफॉर्म के सहयोग से अयोध्या के ऐतिहासिक राजद्वार में एक लाख दीप प्रज्ज्वलित करने की योजना है. श्रद्धालु देश अथवा विदेश में कहीं से भी अपने नाम से प्रभु श्रीराम के चरणों में दीप समर्पित करा सकेंगे. इस पहल से अयोध्या दीपोत्सव की पहुंच भौगोलिक सीमाओं से आगे बढ़ेगी.

दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले श्रद्धालु भी अयोध्या में देख सकेंगे दीप अर्पण

डिजिटल सहभागिता के अंतर्गत श्रद्धालु एक, पांच, ग्यारह अथवा इक्कीस दीप अर्पित करने का विकल्प चुन सकेंगे. इसके बाद अयोध्या के राजद्वार में उपस्थित पुरोहित संबंधित श्रद्धालु के नाम और गोत्र से विधिवत संकल्प लेकर दीप प्रज्ज्वलित करेंगे. पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी, जिसे बाद में संबंधित श्रद्धालु के साथ डिजिटल माध्यम से साझा किया जाएगा. इस व्यवस्था से दूरदराज क्षेत्रों और विदेशों में रहने वाले श्रद्धालु भी अयोध्या में अपने नाम से संपन्न हुए दीप अर्पण को देख सकेंगे.

दीपोत्सव में अखंड रामायण पाठ और पांच हजार से अधिक लोगों के लिए अन्नदान

दीपोत्सव-2026 में दीप प्रज्ज्वलन के साथ धार्मिक एवं सेवा गतिविधियों का भी आयोजन होगा. इस अवसर पर अखंड रामायण पाठ, विद्वान आचार्यों एवं ब्राह्मणों की सेवा तथा पांच हजार से अधिक साधु-संतों, श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों के लिए महाअन्नदान की व्यवस्था की जाएगी. इन कार्यक्रमों का आयोजन भी इसी प्लेटफॉर्म की ओर से किया जाएगा. इससे दीपोत्सव में श्रद्धा के साथ सेवा और सामाजिक सहभागिता का भाव भी जुड़ेगा.

अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिला रही योगी सरकार की पहल

डिजिटल सहभागिता के संबंध में 'श्री मंदिर' के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशांत सचान ने कहा कि किसी भी श्रद्धालु की आस्था और उसके आराध्य के पवित्र तीर्थस्थल के बीच भौगोलिक दूरी बाधा नहीं बननी चाहिए. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या दीपोत्सव और भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस भव्य आयोजन में सहयोगी के रूप में योगदान देना उनके लिए सौभाग्य की बात है. उनका प्रयास है कि दुनिया के किसी भी हिस्से में रहने वाले रामभक्त का संकल्प अयोध्या तक पहुंचे और उसके नाम से विधि-विधानपूर्वक दीप प्रज्ज्वलित हो.

तकनीक से आस्था को जोड़ने का माध्यम बनेगा दीपोत्सव

योगी सरकार के नेतृत्व में आयोजित दीपोत्सव-2026 में परंपरा और आधुनिक तकनीक का समन्वय भी देखने को मिलेगा. डिजिटल माध्यम से दीप अर्पण की व्यवस्था विशेष रूप से उन बुजुर्ग, अस्वस्थ और विदेशों में रहने वाले श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी होगी, जो स्वयं अयोध्या नहीं पहुंच सकते. सरयू के घाटों पर लाखों दीपों की जगमगाहट के बीच देश-दुनिया से श्रद्धालुओं की डिजिटल सहभागिता अयोध्या दीपोत्सव के वैश्विक स्वरूप को और व्यापक बनाएगी. यह पहल उत्तर प्रदेश सरकार के भव्य आयोजन से जुड़कर अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक परंपराओं और जनभागीदारी को एक साथ सामने लाएगी.

'UP की जनता ने बनाया बदलाव का मन', BJP पर बरसे अखिलेश यादव

धीरज गुप्ता सितंबर 2023 से एबीपी न्यूज में कंसल्टेंट के तौर पर स्टेट टीम का हिस्सा हैं. वे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से जुड़ी राजनीति और अपराध की खबरें कवर करते हैं. सतना से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद उन्होंने भोपाल में न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में काम किया है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले धीरज गुप्ता ने रीवा स्थित अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से B.Com और M.Com किया है. इसके बाद उन्होंने चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'सजा भुगतनी पड़ेगी' ED की गिरफ्त में आजम खान पर BJP से आया पहला बयान
'सजा भुगतनी पड़ेगी' ED की गिरफ्त में आजम खान पर BJP से आया पहला बयान
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
'मुसलमान होने की सजा मिली', रामपुर जेल से रिहा होने पर आजम खान का पहला बयान
'मुसलमान होने की सजा मिली', रामपुर जेल से रिहा होने पर आजम खान का पहला बयान
346 दिन बाद दिखी एक झलक, आजम खान ईडी की गिरफ्त में, आगे क्या होगा?
346 दिन बाद दिखी एक झलक, आजम खान ईडी की गिरफ्त में, आगे क्या होगा?
Advertisement

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget