एक्सप्लोरर

फफक कर रोए अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद, कहा- 'न्याय नहीं मिला तो मैं लोकसभा से इस्तीफा दे दूंगा'

अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद ने दलित युवती की हत्या के बाद प्रेसवार्ता करते हुए कहा है कि अगर दलित की बेटी को न्याय नहीं मिला तो मैं लोकसभा से इस्तीफा दे दूंगा. मैं उसके परिवार वालों से मिला हूं.

Ayodhya Girl Murder Case: अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के बीच एक दलित युवती का शव मिलने के बाद जमकर सियासत शुरू हो गई है. दलित युवती का शव भयावह स्थिति में मिला है और उसकी दोनों आंखें निकाल ली गई हैं. इसके शरीर में कई जगहों पर चोट लगी है और हड्डियां टूटी हुई हैं. इसपर समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद प्रेसवार्ता करते हुए रोने लगे.

दलित युवती की हत्या पर प्रेसवार्ता करने के दौरान अवधेश प्रसाद ने कहा, 'अभी तक मैं निर्भया कांड की दर्दनाक घटना को सुनता था. कल मैं उसके परिवार से मिलने गया. लोगों ने मुझे अपने सम्मान की जिम्मेदारी सौंपी है.' इतना कहने के बाद सपा सांसद फफक-फफक कर रोने लगे. उन्होंने कहा कि आज हम देश के सामने क्या कह पाएंगे. देश हमसे कल पूछेगा.

उन्होंने रोते हुए कहा कि एक दलित की बेटी को निर्वस्त्र करके क्या-क्या किया गया. उसकी हत्या की गई. निर्भया कांड से हजार गुना ये गंभीर मामला है. मैं उस बेटी को मिट्टी देने भी गया था. पूरा परिवार सहमा हुआ था. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार नहीं हो सका. उसको दफनाया गया. मैंने भी किसी तरह उस बेटी को पांच मुट्ठी मिट्टी दी.

महाकुंभ: बसंत पंचमी से पहले CM योगी का अधिकारियों को निर्देश- 'व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें'

सपा प्रमुख की मांग
वहीं अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'ये बेहद दुःखद ख़बर है कि अयोध्या के ग्रामसभा सहनवां (सरदार पटेल वार्ड) में 3 दिन से गायब दलित परिवार की बेटी का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है, उसकी दोनों आँखें फोड़ दी गई हैं उसके साथ अमानवीय व्यवहार हुआ है. प्रशासन ने तीन दिन पहले ही अगर परिवार की सूचना पर ध्यान दिया होता तो बच्ची की जान बचायी जा सकती थी.'

सपा प्रमुख ने आगे लिखा, 'हम उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते है कि जो दोषी हैं और जिन पुलिसकर्मियों ने इस मामले में लापरवाही बरती है, उन सबके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को तत्काल 1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए.' जबकि अवधेश प्रसाद ने कहा कि अगर दलित की बेटी को न्याय नहीं मिला तो मैं लोकसभा से इस्तीफा दे दूंगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
Embed widget