एक्सप्लोरर

'महाकुंभ में हुई हजारों की मौत', सपा सांसद अवधेश प्रसाद का योगी सरकार पर बदइंतजामी का आरोप

Prayagraj Maha Kumbh 2025: माघ पूर्णिमा से पहले महाकुंभ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. इस दौरान उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विपक्ष ने सरकार पर बदइंतजामी के आरोप लगाए हैं.

Prayagraj News Today: प्रयागराज महाकुंभ में माघ पूर्णिमा से पहले एक बार फिर करोड़ों की संख्या श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने त्रिवेणी की घाटों पर पहुंच रहे हैं. महाकुंभ में उमड़ी भीड़ की कई तस्वीरें भी सामने आ रही हैं. यहां पर लोग घंटों से जाम में खड़े हुए हैं, जो किलोमीटर का सफर तय करके प्रयाग तक पहुंचने की जद्दोजहद कर रहे हैं.

मीडिया में सामने आ रही इन तस्वीरों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. विपक्षी दल यूपी सरकार और प्रयागराज प्रशासन पर बदइंतजामी के आरोप लगा रहे हैं. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो पोस्ट कर सवाल खड़े किए हैं, जिसमें उन्होंने भी कथित अव्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, "अगर उत्तर प्रदेश सरकार कुंभ को लेकर इंतजाम नहीं कर सकती थी, तो इस तरह से लोगों को कुंभ में आने और बेहतरीन इंतजाम करने का भरोसा क्यों दिया?" अखिलेश यादव ने एक- एक कर कई सारे वीडियो पोस्ट किए हैं, जिसमें लोग घंटों- घंटों पैदल चलकर प्रयागराज की तरफ जा रहे हैं. इनमें से कई लोग जाम में फंसे हुए दिखाई पड़ रहे हैं.

'कुंभ हादसे में हुई हजारों की मौत'
दूसरी तरफ अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने योगी सरकार पर कुंभ को कलंकित करने का आरोप तक लगाया है. अवधेश प्रसाद ने कहा कि योगी सरकार ने कुंभ के लिए करोड़ों रुपये का बजट रखा था, लेकिन वहां सिर्फ बदइंतजामी दिख रही है. उन्होंने सवाल खड़ा किए कि आखिर कुंभ के लिए आरक्षित करोड़ों रुपये का बजट का क्या किया गया, कहां गया?

महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने इसमें हजारों लोगों की मौत होने का दावा किया. अवधेश प्रसाद ने कहा कि सरकार भले ही 30  लोगों के मौत की बात कह रही हो, लेकिन हकीकत में वहां पर हजारों हजार लोगों की मौतें हुई है, जिसको सरकार छुपा रही है.

'सनातन को बदनाम करने की कोशिश'
सपा सुप्रीम अखिलेश यादव और सांसद अवधेश प्रसाद समेत अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के आरोपों पर बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, "यह लोग सनातन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. यूपी सरकार और प्रयागराज प्रशासन हर संभव कोशिश कर रहा है कि लोगों को परेशानी से बचाया जा सके."

बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "इसको लेकर बाकायदा लोगों से अपील भी की जा रही है कि वह एक साथ प्रयागराज पहुंचने की कोशिश ना करें." उन्होंने आगे कहा, "कुंभ में अभी भी 15 दिनों का वक्त बाकी है, लोग कुछ दिनों बाद भी प्रयागराज आ सकते हैं." 

विपक्ष दलों के जरिये लगाए जा रहे आरोपों पर सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "विपक्ष सिर्फ राजनीति करता है. वह यह नहीं देख रहा कि किस तरह से करोड़ों लोग अब तक कुंभ में स्नान कर चुके हैं और योगी सरकार के इंतजामों की तारीफ कर रहे हैं."

रवि किशन ने किया ये दावा
बीजेपी सांसद रवि किशन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "सनातन अब जाग चुका है और यह बात विपक्ष को रास नहीं आ रही." रवि किशन ने कहा कि लोगों को दिक्कत जरूर थोड़ी हो रही है, लेकिन उनके लिए यह ज्यादा बड़ा मुद्दा नहीं है क्योंकि आस्था की डुबकी लगाने के लिए वह प्रयागराज पहुंच रहे हैं." उन्होंने दावा किया कि सभी लोग एक बार डुबकी लगाने के बाद योगी सरकार के इंतजामों की तारीफ भी कर रहे हैं.

श्रद्धालुओं ने क्या कहा?
कुंभ मेले को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, लेकिन श्रद्धालु अपने धार्मिक कर्तव्यों को पूरा करने के लिए प्रयाग जाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों से कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें यात्री सुविधाओं और सार्वजनिक साधनों के इंतजामों में कई समस्याएं सामने आ रही हैं. जिसमें देखा जा सकता है कि वे परेशानियों के बावजूद प्रयाग जाने के लिए अड़े हुए हैं.

हालांकि, श्रद्धालुओं का मानना है कि ऐसा अवसर हर साल नहीं मिलता है और जब मौका आया है तो वे आस्था की डुबकी लगाने के लिए किसी भी कठिनाई का सामना करने को तैयार हैं. इस समय उनकी प्राथमिकता सिर्फ पुण्य की प्राप्ति और धार्मिक अनुष्ठान है. 

ये भी पढ़ें: चारधाम यात्रा के लिए मास्टर प्लान तैयार, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे चार चरणों में होगा शुरू

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff News: मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
यूपी में मदरसों को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिया बड़ा बयान, हाई कोर्ट के आदेश का किया जिक्र
यूपी में मदरसों को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिया बड़ा बयान, हाई कोर्ट के आदेश का किया जिक्र
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा 'डिमोशन'? BCCI कम कर सकता है सैलरी; जानें पूरा मामला 
2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा 'डिमोशन'? BCCI कम कर सकता है सैलरी 

वीडियोज

BJP New President:Nitin Nabin के ताजपोशी के अवसर पर मनोज तिवारी ने अनोखे अंदाज में अपने भाव किए साझा
Nitin Nabin New BJP President: 'नबीन' आगाज, 'युवा कप्तान' को 'ताज'! | ABP News | Delhi
Namaste Bharat: BJP की कमान नबीन के हाथ, आस्था से की शुरुआत! | BJP New President | Nitin Nabin
BJP New President: ताजपोशी से पहले भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे Nitin Nabin
BJP New President: नई कमान की शुरुआत...BJP के नए अध्यक्ष का स्वागत धूमधाम से होगा | Nitin Nabin

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff News: मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
यूपी में मदरसों को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिया बड़ा बयान, हाई कोर्ट के आदेश का किया जिक्र
यूपी में मदरसों को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिया बड़ा बयान, हाई कोर्ट के आदेश का किया जिक्र
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा 'डिमोशन'? BCCI कम कर सकता है सैलरी; जानें पूरा मामला 
2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा 'डिमोशन'? BCCI कम कर सकता है सैलरी 
धुरंधर 2 के टीजर को मिला A सर्टिफिकेट, टाइटल भी हुआ फाइनल, पढ़ें अपडेट
धुरंधर 2 के टीजर को मिला A सर्टिफिकेट, टाइटल भी हुआ फाइनल, पढ़ें अपडेट
रीढ़ की हड्डी में लगातार बना हुआ है दर्द, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
रीढ़ की हड्डी में लगातार बना हुआ है दर्द, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
पल भर की खुशियां... Blinkit से दीदी ने मंगवाया iPhone17, डिब्बा खोलते ही हुए स्लिप और...; देखें वीडियो
पल भर की खुशियां... Blinkit से दीदी ने मंगवाया iPhone17, डिब्बा खोलते ही हुए स्लिप और...; देखें वीडियो
Europe vs US: क्या पूरा यूरोप मिलकर कर पाएगा ग्रीनलैंड की सुरक्षा, अमेरिका की तुलना में कितनी है ताकत?
क्या पूरा यूरोप मिलकर कर पाएगा ग्रीनलैंड की सुरक्षा, अमेरिका की तुलना में कितनी है ताकत?
Embed widget