एक्सप्लोरर

UP में कांग्रेस अकेले लड़ेगी विधानसभा का चुनाव? पार्टी प्रभारी अविनाश पांडे ने साफ किया रुख

UP Assembly Elections 2027: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने बताया कि जनवरी से अगले दो महीनों में पूरे यूपी में 17 से अधिक सार्वजनिक सभाएं आयोजित की जाएंगी.

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने सोमवार (22 दिसंबर) को कहा कि उनकी पार्टी राज्य की सभी 403 विधानसभा सीट पर चुनाव की तैयारी कर रही है. उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. मुंबई में कांग्रेस के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर मीडियाकर्मियों के साथ अनौपचारिक बातचीत में अविनाश पांडे और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राज्य भर में जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है.

अविनाश पांडे ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने अब तक लगभग 1.69 लाख बूथ-स्तरीय एजेंट (बीएलए) नियुक्त किए हैं, जो लगभग सभी मतदान केंद्रों पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कवायद के तहत मतदाता सत्यापन के कार्य में लगे हुए हैं, जबकि प्रदेश में लगभग दो लाख पार्टी कार्यकर्ताओं को रजिस्टर्ड और प्रशिक्षित किया गया है.

'यूपी में अगले दो महीने में कांग्रेस करेगी 17 सभाएं'

उन्होंने बताया कि जनवरी से अगले दो महीनों में पूरे उत्तर प्रदेश में 17 से अधिक सार्वजनिक सभाएं आयोजित की जाएंगी.पांडे ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में खुद को मजबूती से स्थापित किए बिना कांग्रेस केंद्र की सत्ता में वापसी नहीं कर सकती.'' गठबंधन के सवाल पर पांडे ने कहा कि अभी कोई फैसला करना जल्दबाजी होगी, हालांकि उन्होंने कहा कि पार्टी सभी सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.

विधानसभा चुनाव में सरकार बदल देंगे- अजय राय

वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अजय राय ने दावा किया कि प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच मतभेद हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हम पहले ही लोकसभा चुनाव में भाजपा को हार का स्वाद चखा चुके हैं और अब विधानसभा चुनाव में सरकार बदल देंगे.''

BJP के वादों की पोल खुल गई-अजय राय

अजय राय ने आरोप लगाया कि भाजपा के वादों की पोल खुल गई है और लोग अब पैसे के लिए भी पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे. उत्तर प्रदेश में कफ सिरप विवाद से जुड़े सवाल पर उन्होंने आरोप लगाया कि कोडीन आधारित सिरप बेचने वाले व्यापारियों को भाजपा का संरक्षण प्राप्त है. आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों का जिक्र करते हुए पांडे ने कहा कि भाजपा और अन्य पार्टियों के विपरीत कांग्रेस मुंबई में उत्तर भारतीयों को सबसे अधिक सम्मान देती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
महाराष्ट्र से वाराणसी आए बीमार पिता की मौत, सदमें में आकर मां-बेटे ने भी खुदकुशी
महाराष्ट्र से वाराणसी आए बीमार पिता की मौत, सदमें में आकर मां-बेटे ने भी खुदकुशी
यूपी की राज्यपाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाए सवाल, कहा- पांच साल बीत गए फिर भी...
यूपी की राज्यपाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाए सवाल, कहा- पांच साल बीत गए फिर भी...
झारखंड में लाठीचार्ज पर अखिलेश के सांसद बोले- कीमत चुकानी पड़ेगी...
झारखंड में लाठीचार्ज पर अखिलेश के सांसद बोले- कीमत चुकानी पड़ेगी...

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget