एक्सप्लोरर

छोटे शहर से निकलकर ऑटो चालक की बेटी ने रच दिया इतिहास, बनी मिस इंडिया रनर अप

यूपी के कुशीनगर में मान्या के पिता ऑटो चलाते थे. बेहद गरीब थे. लेकिन बेटी के हौसले ने शहर, स्कूल का नाम ऐसा रोशन किया कि, आज लोग मिसाल देते नहीं थक रहे हैं.

देवरिया: देवरिया जिले के ऑटो चालक ओमप्रकाश सिंह की बेटी मान्या सिंह ने मिस इंडिया में रनरअप बनकर इतिहास रच दिया है. यह खबर जब देवरिया जिले में पहुंची तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी. मिस इंडिया रनरअप मान्या सिंह के स्कूल और गांव में लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया.

पिता कुशीनगर में चलाते थे ऑटो

बैतालपुर ब्लॉक के विक्रम विशुनपुर गांव के एक साधारण से परिवार में जन्मी मान्या देसही देवरिया क्षेत्र के लोहिया इंटर कालेज में हाईस्कुल की छात्रा थी. जिसने वर्ष 2014 में पास किया था. उनके पिता ओमप्रकाश सिंह कुशीनगर के हाटा कोतवाली के बगल में मकान बनवाकर रहते हैं. वहां से वह लोकल में ऑटो चलाने के बाद परिवार समेत मुंबई चले गये. दिसंबर 2020 में मान्या सिंह मिस उत्तर प्रदेश चुनी गईं, फिर उसके बाद लॉकडाउन में स्कूल बंद होने की वजह से मुंबई चली गईं. वहां वह मिस इंडिया की रनरअप चुनी गईं. इस बात पर विद्यालय के प्रबंधक, उसके क्लास टीचर खुशियां माना रहे हैं और एक दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं.

साथी याद कर हैं बीते दिन

मान्या जिस स्कूल में पढ़ी हैं, उसके साथ पढ़े बच्चे भी मान्या के साथ स्कूली दिनों की बात याद कर आप बीती सुना रहे हैं, और बीते दिनों को याद कर रहे हैं. लोहिया स्कूल के छात्र समसूदिंन ने कहा कि, मान्या दीदी हमारे ही स्कूल से पढ़ी हैं, हम लोगों के लिए गर्व की बात है. विद्यालय प्रबंधक अनिल सिंह का कहना है कि, मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि मेरे स्कूल से पढ़ कर मेरे ही नहीं स्कूल, गांव क्षेत्र का नाम रोशन किया है. मान्या के पिता बहुत ही गरीब थे, हमको याद है कि जब वह मेरे पास उसका एडमिशन कराने के लिए आये तो हमसे बोले कि, मेरी बेटी का एडमिशन अपने कॉलेज में करा दीजिए तो हमने प्रिंसिपल से बोला और एडमिशन करा दिया.

जल्द मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात

मान्या के चाचा अरविन्द सिंह ने खुशियां मानाते हुये, कहा कि, हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि हमारी भतीजी ने गांव और घर का नाम रोशन किया. मान्या के पिता ओमप्रकाश सिंह ने टेलीफोन पर बातचीत में बताया कि, हम बहुत ही जल्द मुंबई से गोरखपुर आने वाले हैं, यहां, उतरने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलने के बाद हम अपने कुशीनगर जिले के हटा कोतवाली के बगल में बने अपने मकान पर जाएंगे और एक दिन बाद वापस मुंबई आ जाएंगे.

ये भी पढ़ें.

घरेलू कलह में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़ें सनसनीखेज वारदात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget