एक्सप्लोरर

Auraiya News: पत्नी ने पड़ोसी की उधारी वापस देने को कहा तो भड़क गया पति, सड़क पर बेरहमी से पीटा

Auraiya News: औरैया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी पत्नी को बड़ी बेरहमी से बीच सड़क पर पीटते हुए दिखाई दे रहा है. पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेकर केस दर्ज कर लिया है.

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां पत्नी ने पड़ोसी दुकानदार के उधार पैसे वापस देने के लिए पति को कहा तो उसने बड़ी बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी. आरोपी शख्स बीच सड़क पर पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट करता रहा और लोग तमाशबीन बनकर सब-कुछ देखते रहे. महिला को बचाने की जगह लोग उसका वीडियो बनाते रहे. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है. 

मामला औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के सराय बीहरीदास का है, जहां हाशिम नाम के शख्स ने अपनी पत्नी को बड़ी बेरहमी के साथ सड़क पर पीटा. पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पति से ये कह दिया था कि पड़ोसी दुकानदार के उधार पैसे वापस क्यों नहीं दे रहे हो वो रोज-रोज उधार का पैसा मांगने के लिए आ जाता है. इस बात वो इतना भड़क गया कि पहले तो उसने दुकानदार के पास जाकर झगड़ा किया और जब पत्नी बीच बचाव के लिए आई तो हाशिम ने अपनी पत्नी को ही बुरी तरह मारना शुरू कर दिया. 

पत्नी को बेरहमी से पीटा

आरोपी पति ने बीच सड़क पर पत्नी के साथ मारपीट की और उसके बाल पकड़कर सड़क पर गिरा दिया. इस दौरान गांव के लोग तमाशबीन बनकर सबकुछ देखते रहे, किसी ने उसे बचाने की कोशिश की नहीं की. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और केस दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है.  

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इस मामले पर वीडियो को संज्ञान मे लेते हुए फफूंद क्षेत्राधिकारी भरत पासवान ने बताया कि एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक शख्स महिला के साथ मारपीट करता दिख रहा था. वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि आरोपी युवक का नाम हाशिम है और वह जिस महिला की पिटाई कर रहा है वह उसकी पत्नी है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. आरोपी फरार है. उसकी तलाश की जा रही है. 

UP Politics: 'बालहठ का ऐसा असर पड़ा..' केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी से अधीर रंजन की तुलना कर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी से भड़का बजरंग दल, फूंका मौलाना का पुतला
शामली: CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी से भड़का बजरंग दल, फूंका मौलाना का पुतला
Mirzapur News: सड़क के बीच में छोड़ा हैंडपंप, इंजीनियर्स की लापरवाही, वीडियो वायरल होने के बाद हटा
मिर्जापुर: सड़क के बीच में छोड़ा हैंडपंप, इंजीनियर्स की लापरवाही, वीडियो वायरल होने के बाद हटा
Dehradun News: टोल कर्मचारियों पर तलवार और बेल्ट से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
देहरादून: टोल कर्मचारियों पर तलवार और बेल्ट से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
Azamgarh News: LPG सप्लाई की गड़बड़ी पर प्रशासन का एक्शन, एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आजमगढ़: LPG सप्लाई की गड़बड़ी पर प्रशासन का एक्शन, एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'गद्दारी की, दम दिखाओ और...'
क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'गद्दारी की, दम दिखाओ और इस्तीफा दो'
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ; जानें ताजा अपडेट
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती
हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
Embed widget