एक्सप्लोरर

बुलडोजर एक्शन से पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम पर हमला, कर्मचारी को बंधक बनाने की कोशिश

Noida News: प्राधिकरण को सूचना मिली थी कि आमका गांव, जो कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आता है, वहां खसरा नंबर 204, 205 और 206 पर बिना अनुमति और नक्शा पास कराए कॉलोनी बसाई जा रही है.

UP News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम आमका में शनिवार को अवैध निर्माण के खिलाफ गई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम को भारी विरोध और अभद्रता का सामना करना पड़ा. प्राधिकरण की टीम पर कॉलोनाइजरों और भू-माफियाओं ने हमला करने की कोशिश की, गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की गई और कर्मचारियों को बंधक बनाने की कोशिश भी हुई. इस मामले में प्राधिकरण ने दादरी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है.


प्राधिकरण को सूचना मिली थी कि आमका गांव, जो कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आता है, वहां खसरा नंबर 204, 205 और 206 पर बिना अनुमति और नक्शा पास कराए कॉलोनी बसाई जा रही है. पहले ही इन अवैध निर्माणकर्ताओं को नोटिस दिया गया था, लेकिन वे लगातार निर्माण की कोशिश करते रहे.


ग्रामीणों ने टीम को खदेड़ा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी रामनयन सिंह, परियोजना अभियंता सन्नी यादव, और अन्य अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की. तभी विपिन खारी , कपिल नागर , बलराम भाटी समेत करीब 100 से 150 अज्ञात लोगों ने जेसीबी पर चढ़कर कार्रवाई में बाधा डाली.

टीम से बदसलूकी, मारपीट, धमकी, और घेराव करते हुए सरकारी कार्य को बाधित किया गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राधिकरण को कार्रवाई रोकनी पड़ी और टीम को बिना ध्वस्तीकरण के लौटना पड़ा. सहायक प्रबंधक नरेश गुप्ता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

भूमाफिया से बचने की सलाह
प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अधिसूचित क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि भूमाफियाओं के बहकावे में न आएं और प्राधिकरण से जांच के बाद ही कोई संपत्ति खरीदें.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अवैध अतिक्रमण और निर्माण को लेकर लगातार अभियान चला रहा है, बावजूद इसके भूमाफिया बिना प्राधिकरण के मंजूरी के प्लाट और मकान बेच रहे हैं. जिससे आम लोगों के साथ ही प्राधिकरण के राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget