एक्सप्लोरर

गोरखपुर: टेरर फंडिंग मामले में मोबाइल दुकान पर ATS की छापेमारी, मालिक से हुई पूछताछ

गोरखपुर में टेरर फंडिंग मामले में एटीएस की टीम ने मोबाइल दुकान पर छापा मारा है. एटीएस ने इस दौरान दुकान मालिक से पूछताछ भी की.

गोरखपुर. यूपी के गोरखपुर जिले में टेरर फंडिंग के मामले में आतंकवादी निरोधक दस्ते (एटीएस) ने छापेमारी की है. करीब तीन साल पुराने इस मामले में एटीएस ने गोलघर इलाके में स्थित एक मोबाइल फोन की दुकान पर छापा मारा. पुलिस अधीक्षक (नगर) सोनम कुमार ने एटीएस द्वारा मारे गए छापे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि एटीएस ने मोबाइल फोन की दुकान पर पहुंच कर वहां के कर्मचारियों को बाहर जाने को कहा और दुकान के अंदर उसके मालिक से पूछताछ की. बता दें कि एटीएस ने वर्ष 2018 में भी इस दुकान पर छापा मारा था.

2018 में तीन जगहों पर मारा था छापा सोनम कुमार ने बताया कि एटीएस ने टेरर फंडिंग के मामले में यह छापा मारा है. हालांकि उन्होंने यह कहते हुए इस बारे में और ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया कि विस्तृत विवरण एटीएस से ही मिलेगा. एटीएस ने 25 मार्च 2018 को भी इस मोबाइल की दुकान तथा उससे जुड़े तीन स्थानों पर छापा मारा था और उस वक्त दुकान के मालिक रहे नईम अहमद के बेटों अरशद और नदीम को गिरफ्तार किया था. करीब चार महीने बाद दोनों को जमानत मिल गई थी.

गोरखपुर में अलर्ट पर खुफिया एजेंसी दूसरी तरफ भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा को लेकर खुफिया एजेंसियां और पुलिस विभाग पूरी तरह से एलर्ट है. बॉर्डर पर संदिग्‍ध गति‍विधियों के साथ 300 से अधिक मदरसों के अस्तित्‍व और उनके क्रियाकलापों पर भी खुफिया ऐजेंसियों की नजर है. बार्डर के पास अचानक अस्तित्‍व में आए इन मदरसों और मस्जिदों की जरूरत और उनके आय के स्रोत का आधार पता नहीं होने से खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं. ऐसे में अब इनकी हर तरह से जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

मथुरा: RSS के दफ्तर पर पथराव के बाद कार्यकर्ताओं से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

ग्रेटर नोएडा: लव जिहाद कानून के तहत दो नाबालिगों पर केस दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम रिवर फ्रंट रोड जलमग्न
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम रिवर फ्रंट रोड जलमग्न
आश्वासन नहीं, समाधान कीजिये..., महोबा में जान जोखिम में डालकर बच्चे गढ़ रहे भविष्य!
आश्वासन नहीं, समाधान कीजिये..., महोबा में जान जोखिम में डालकर बच्चे गढ़ रहे भविष्य!
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget