एक्सप्लोरर

मथुरा: RSS के दफ्तर पर पथराव के बाद कार्यकर्ताओं से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

पुलिस ने बताया कि दफ्तर में हुई चोरी के आरोप में दो लड़कों को पुलिस के पास सौंपा गया था. इन लड़कों को हमलावर दल निर्दोष बता रहे थे तथा पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध कर रहे थे.

मथुरा. यूपी के मथुरा जिले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के दफ्तर पर हमला हुआ है. मसानी थाना क्षेत्र में स्थित संघ के दफ्तर पर कई लोगों ने पथराव के बाद हमला कर दिया. आरोप है कि दफ्तर में मौजूद कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की गई. पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने बताया कारण पुलिस ने बताया संघ के दफ्तर पर हुए हमले का कारण भी बताया है. पुलिस ने बताया कि दफ्तर में हुई चोरी के आरोप में दो लड़कों को पुलिस के पास सौंपा गया था. इन लड़कों को हमलावर दल निर्दोष बता रहे थे तथा पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध कर रहे थे. गोविंद नगर थाना प्रभारी और पुलिस निरीक्षक एम पी चतुर्वेदी ने बताया, "संघ कार्यालय पर हमला करने के मामले में तीन युवकों को पकड़ लिया गया है, तथा बाकी की पहचान एवं तलाश जारी है. उनमें से कई अन्य को भी जल्द ही दबोच लिया जाएगा."

उन्होंने बताया, "यह घटना मंगलवार की सुबह उस समय घटी, जब अचानक असामाजिक तत्वों की भीड़ ने संघ कार्यालय पर हमला कर दिया. उन्होंनें बताया, ‘‘वे लोग सोमवार को चोरी के आरोप में पकड़े गए दो लड़कों की हिरासत एवं पूछताछ का विरोध कर रहे थे.’’ उन्होंने बताया कि वे सभी समुदाय विशेष से संबंध रखते हैं.

हमले की सूचना पर पहुंचे अधिकारी चतुर्वेदी ने बताया, "संघ कार्यालय पर झगड़े की सूचना के बाद बीजेपी के नगर अध्यक्ष एवं महामंत्री आदि पदाधिकारी भी पहुंच गए थे. उनमें से महामंत्री राजू यादव ने ही पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है." पुलिस ने पार्टी पदाधिकारियों को आश्वस्त किया है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और बलवा करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस किसी को भी शहर का माहौल बिगाड़ने नहीं देगी.

दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने इस घटना से निपटने में लापरवाही बरतने के कारण मसानी पुलिस चौकी पर तैनात हेड कॉन्सटेबल शिशुपाल सिंह व कॉन्सटेबल मयंक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है.

ये भी पढ़ें:

ग्रेटर नोएडा: लव जिहाद कानून के तहत दो नाबालिगों पर केस दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

यूपी: कुशीनगर में 12 साल के बच्चे ने 6 किमी ठेला खींचकर बीमार नानी को पहुंचाया अस्पताल, फोटो Viral

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget