एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: लव जिहाद कानून के तहत दो नाबालिगों पर केस दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

एफआईआर के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने कहा कि आरोपी उनकी बेटी से फेसबुक के जरिए अश्लील तस्वीरें मांगता था. पीड़िता ने जब आरोपी से बात करने से बंद कर दिया तो उसके दोस्त ने भी पीड़िता पर दबाव बनाया.

ग्रेटर नोएडा. यूपी में लव जिहाद कानून के तहत ग्रेटर नोएडा में दो नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे संप्रेक्षण गृह भेज दिया है. आरोपियों पर 17 साल की लड़की का शोषण करने का आरोप है. इनमें से एक आरोपी पीड़िता के साथ एक साल से संबंध में था. पीड़िता के परिजनों ने मामले में दादरी थाने में केस दर्ज कराया है. आरोपी लड़का और पीड़िता एक दूसरे को स्कूल से ही जानते हैं. पीड़िता के परिजनों का कहना है कि आरोपी फेसबुक अकाउंट बनाकर उसके संपर्क में आया. मामला सामने आने के बाद पीड़िता ने अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया है.

अश्लील तस्वीरें मांगने का आरोप एफआईआर के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने कहा कि आरोपी उनकी बेटी से फेसबुक के जरिए अश्लील तस्वीरें मांगता था. पीड़िता ने जब आरोपी से बात करने से बंद कर दिया तो उसके दोस्त ने भी पीड़िता पर दबाव बनाया. पीड़िता ने इसके बाद भी अपनी फोटो शेयर करने से मना कर दिया जिसके बाद आरोपी ने उसका शोषण करने और इंटरनेट पर उसकी तस्वीरें अपलोड करने की धमकी दी.

इस्लाम धर्म अपनाकर शादी के लिए बनाया दबाव पीड़िता के एक रिश्तेदार ने बताया, "कुछ दिनों पहले आरोपी उसे एक शॉप पर ले गया और वहां उसे गलत तरीके से छुआ. लड़की ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि अगर वो इस्लाम धर्म अपना ले तो वो उससे शादी कर लेगा. पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और धर्मांतरण रोधी कानून के तहत केस दर्ज कर लिया है."

आरोपी के भाई ने दी सफाई वहीं, आरोपी के भाई ने इन आरोपों को गलत बताया है. उसने बताया, "वो इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता है. उसे फंसाया गया है. 17 साल का लड़का किसी लड़की को धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए नहीं कह सकता है. हम गरीब परिवार से हैं. मेरे पिता मशीन ठीक करते हैं और मैं कपड़े की दुकान में काम करता हूं. पुलिस ने लड़की के परिवार द्वारा सुनाई गई घटनाओं की एक कहानी के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है." उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे संप्रेक्षण गृह भेजने से पहले उसकी पिटाई भी की.

ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त डीसीपी विशाल पांडे ने कहा कि पुलिस ने दोनों की बातचीत के स्नैपशॉट साइबर सेल को भेज दिये हैं. मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर उसे संप्रेक्षण गृह भेजा गया है, दूसरे आरोपी को हिरासत में नहीं लिया गया है.

ये भी पढ़ें:

भारतीय विश्वविद्यालयों में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को मिला चौथा स्थान, छात्रों ने कहा-और आगे लेकर जाएंगे

यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक दल बिछा रहे बिसात, जानें- क्या है रणनीति?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुशासन में यूपी बना रोल मॉडल, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की तारीफ
सुशासन में यूपी बना रोल मॉडल, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की तारीफ
'सही पद पर सही अधिकारी होगा तैनात, कार्य प्रदर्शन को जोड़ा जाएगा एसीआर'- CM योगी
'सही पद पर सही अधिकारी होगा तैनात, कार्य प्रदर्शन को जोड़ा जाएगा एसीआर'- CM योगी
'अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी', आजम खान से मुलाकात पर राजभर का तंज
'अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी', आजम खान से मुलाकात पर राजभर का तंज
लखनऊः किसानों के साथ महापंचायत पर बैठे राकेश टिकैत, गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग
लखनऊः किसानों के साथ महापंचायत पर बैठे राकेश टिकैत, गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget