एक्सप्लोरर

Prayagraj: अतीक हत्याकांड में गिरी गाज! प्रयागराज से हटाए गए ACP नरसिंह नारायण, महेंद्र सिंह संभालेंगे कमान

Prayagraj News: एसीपी नरसिंह नारायण सिंह को हटाकर डीजीपी मुख्यालय अटैच किया गया है. नरसिंह थाना शाहगंज और धूमनगंज के एसपी थे. धूमनगंज में उमेश पाल और शाहगंज में अतीक और उसके भाई की हत्या हुई थी.

Atiq Ahmed Shootout: प्रयागराज में 15 अप्रैल को पुलिस कस्टडी में माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ (Ashraf) की हत्या मामले में योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया गया है. इस मामले पुलिस की भूमिका को लेकर कई सवाल खड़े हो गए थे जिसके बाद पुलिस पर गाज गिरना तय माना जा रहा था. इस बीच प्रयागराज के एसीपी नरसिंह नारायण सिंह (Narsingh Narayan Singh) को हटा दिया गया है. उन्हें अब डीजीपी मुख्यालय से अटैच किया गया है. नरसिंह नारायण सिंह थाना शाहगंज (Shahganj) और धूमनगंज (Dhumanganj) के एसीपी थे. उनकी जगह अब  43 वीं वाहिनी पीएसी कानपुर से महेंद्र सिंह (Mahendra Singh) को प्रयागराज एसीपी पद पर भेजा गया. 

धूमनगंज इलाके में 24 फरवरी को उमेश पाल और उनकी सुरक्षा में तैनात दो गनरों की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी और फिर 15 अप्रैल को शाहगंज इलाके में अतीक अहमद और अशरफ को जब पुलिस कस्टडी के भीतर कॉल्विन अस्पताल में मेडिकल चैकअप के लिए लाया जा रहा था तो तीन हत्यारों ने दोनों के सिर में गोली मार मौत के घाट उतार दिया. दोनों की नीचे गिरने के बाद भी हमलावर फायरिंग करते रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया. हालांकि हत्याकांड के वक्त वहां मौजूद सभी 17 पुलिसकर्मियों को पहले ही तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. 

नरसिंह नारायण की जगह महेंद्र सिंह को जिम्मेदारी

इस घटना के बाद से ही योगी सरकार एक्शन में आ गई थी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यी जांच कमेटी का गठन कर दिया था. इसके साथ ही कई संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था. अतीक और अशरफ की हत्या और दिन दहाड़े उमेश पाल शूटआउट के बाद ही नरसिंह नारायण के खिलाफ ये एक्शन लिया गया है. अब उनकी जगह 43 वीं वाहिनी पीएसी कानपुर से महेंद्र सिंह, प्रयागराज एसीपी पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. 

पीपीएस अधिकारी महेंद्र सिंह को डेढ़ साल पहले गौतमबुद्ध नगर में तैनात किया गया था. तब उन्हें एसीपी ग्रेटर नोएडा बनाया गया था. इस दौरान उनके निर्देशन में पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए. उनके काम और प्रसाशनिक क्षमता की हमेशा ही सराहना होती रही है. 

Watch: प्रयागराज में बमबाजी की घटना से हड़कंप, गली में उड़ता दिखा धुआं, सामने आया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget