एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed News: अतीक अहमद के करीबी पर शिकंजा टाइट, अवैध कब्जे वाली करोड़ों की जमीन पर चला बुलडोजर

Atiq Ahmed News: फैज भूरे के खिलाफ 50 लाख की रंगदारी मांगने और अवैध कब्जे की करेली थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी. करेली पुलिस ने पहले ही फैज भूरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की हत्या हो चुकी है, लेकिन उसके गुर्गों की आर्थिक रूप से कमर तोड़ने के लिए पुलिस और प्रशासन ने एक बार फिर से एक्शन शुरू कर दिया है. यूपी आवास विकास परिषद ने शुक्रवार को करेली के 16 मार्केट में अतीक के गुर्गे सैफ भूरे की कब्जे वाली जमीन पर बुलडोजर चलाया. 

बुलडोजर एक्शन के चलते करेली समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही. प्रयागराज विकास प्राधिकरण की जेसीबी मशीनों की मदद से यूपी आवास विकास परिषद ने महज आधे घंटे में करोड़ों की दो दुकानों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया. करेली में 296 वर्ग मीटर में बनी दो दुकानों पर सैफ भूरे ने कब्जा किया था. जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ 33 लाख के करीब बताई जा रही है. जिन दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया है यह दुकानें माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के दोस्त फैज भूरे के कब्जे में थी.

50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

आपको बता दें कि फैज भूरे के खिलाफ 50 लाख की रंगदारी मांगने और अवैध कब्जे की करेली थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी. करेली पुलिस ने पहले ही फैज भूरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोप था कि अली अहमद के कहने पर फैज भूरे ने जमीन छोड़ने या 50 लाख की रंगदारी देने के लिए गजाला बेगम और उनके भाई दानिश शकील को धमकाया था. जिसके बाद उनकी ओर से करेली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. 

करेली के जी टीबी नगर में गजाला बेगम के नाम पर करोड़ों का प्लाट है. इसी प्लाट पर कब्जे और रंगदारी मांगने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई थी. करेली थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 387,420,467, 468,471, 120b,447, 506 IPC के तहत एफ आई आर दर्ज कराई थी. फैज भूरे पूर्व में अतीक अहमद के साथ सैम हिग्गिनबॉटम एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में मारपीट की घटना में भी शामिल रहा था. वहीं सैफ भूरे का चाचा मोहम्मद शरीफ ने कार्रवाई को गलत बताया है. 

Gyanvapi News: ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में पहुंची ASI टीम, हिंदू पक्ष का दावा- 4 फीट की मूर्ति, कलश और त्रिशूल मिला

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget