एक्सप्लोरर

Gyanvapi News: ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में पहुंची ASI टीम, हिंदू पक्ष का दावा- 4 फीट की मूर्ति, कलश और त्रिशूल मिला

Gyanvapi ASI Survey: प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मस्जिद के केयरटेकर एजाज अहमद ने अब से कुछ देर पहले तहख़ाने का ताला खोला गया और फिर सर्वे टीम ने तहखाने में प्रवेश कर लिया है.

Gyanvapi Survey Case: ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे (ASI Survey) का आज दूसरा दिन है, सुबह से ही एएसआई की टीम रेडिएशन तकनीक के जरिए मस्जिद परिसर की जांच कर रही है. इस बीच आज प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद यहां के तहखाने को खोला गया है. मस्जिद के केयरटेकर एजाज अहमद ने अब से कुछ देर पहले तहख़ाने का ताला खोला है. जिसके बाद एएसआई की टीम ने तहखाने के अंदर प्रवेश कर लिया है. टीम वजूखाने को छोड़कर एक-एक जगह की बारीकी से जांच कर रही हैं. 

शनिवार को ज्ञानवापी के सर्वे के दौरान प्रशासन ने तहखाने को खोलने के लिए कहा, शुरुआत में अंजुमन इंतज़ामिया कमेटी ने तहख़ाने की चाभी नहीं दी लेकिन प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मस्जिद के केयरटेकर एजाज अहमद ने अब से कुछ देर पहले तहख़ाने का ताला खोला गया और फिर सर्वे टीम ने तहखाने में प्रवेश कर लिया है. एएसआई की टीम यहां पर हर एक चीज की बारीकी से जांच कर रही है. ASI सर्वे टीम का मानना है कि तहख़ाने में महत्वपूर्ण तथ्य छुपे हुये हैं.

तहखाने में मिली मूर्तियां और त्रिशूल

तहखाने का ताला खुलने के बाद हिंदू पक्ष से जुड़े सूत्रों का दावा है कि तहख़ाने में एक चार फ़ीट की मूर्ति मिली है, जिस पर कुछ कला कृतियाँ हैं. ASI अपने हाईटेक इंस्ट्रूमेंट के ज़रिये मूर्ति के काल खण्ड का पता लगा रहा है. सूत्रों की मानें तो मूर्ति के अलावा एक दो फीट का त्रिशूल भी मिला है, साथ ही पांच कलश और कमल निशान आकृतियाँ दीवार पर मिली हैं. 

ज्ञानवापी में आज भी वजूखाने को छोड़कर सर्वे की कार्रवाई की जा रही है. कल से अभी तक मस्जिद का रकबा नंबर 9130 के बैरिकेटेड एरिया में सर्वे की कार्रवाई हो रही थी. अब एएसआई की टीम तहख़ाने में भी पहुंच गई है.

चार टीमें कर रही हैं सर्वे

ASI ने आज भी सर्वे के लिए चार टीमें बनाई है. दो टीमों ने परिसर की पश्चिमी दीवार की जांच शुरू कर दी है, एक टीम पूर्वी दीवार की जांच कर रही है और एक टीम को उत्तरी दीवार व उससे जुड़े क्षेत्रों में जांच के लिए लगाया गया. इमारत की बाहरी दीवारों के आसपास जीपीआर का उपयोग किया जा रहा है. सर्वे के दौरान मुस्लिम पक्ष से 9 लोग और हिंदू पक्ष से 7 लोग ज्ञानवापी में मौजूद हैं. मुस्लिम पक्ष के वकील का ASI पर आरोप है कि ASI ने हमें सर्वे का नोटिस तक नहीं दिया. 

सर्वे के दौरान आज मुस्लिम पक्ष के लोग भी पहुंचे. इससे पहले शुक्रवार को सर्वे के दौरान मुस्लम पक्ष शामिल नहीं हुआ था.  

ये भी पढ़ें- UP Politics: 'बीजेपी के लिए धर्म सिर्फ कारोबार', सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अयोध्या परिक्रमा का भी किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
Ghaziabad News: शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
गाजियाबाद शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget