एक्सप्लोरर

Exclusive: मुसलमानों ने झोली भर के वोट दिया, अखिलेश ने इस्तेमाल किया... ओवैसी का गंभीर आरोप

UP Lok Sabha Chunav 2024: AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. यहां पढ़ें उनसे Exclusive बातचीत-

UP Lok Sabha Election 2024: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी AIMIM के नेता और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर बड़ी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव लगातार चुनाव हार रहे हैं. उनके पास कोई रणनीति नहीं है. उन्होंने कहा कि 25-30 साल पुरानी राजनीति अब नहीं चलेगी. हैदराबाद सांसद ने एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि जो बचीकुची कसर बाकी थी वो कथित सेक्युलर पार्टियो ने पूरी कर दी. इनको अल्पसंख्यक समुदाय के रिप्रजंटेशन से कोई मतलब नहीं है. मुरादाबाद का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा कि एक सीनियर नेता और गंभीर सियासतदान उनको उनकी पार्टी ने टिकट नहीं दिया. बेइज्जत कर के टिकट नहीं दिया. उनको धोखा दिया गया.

उन्होंने कहा कि हमने अपनी बहन पल्लवी पटेल के साथ PDM अलायंस बनाया है. हम खुद जाएंगे प्रचार करेंगे. अखिलेश यादव के पीडीए के सवाल पर ओवैसी ने कहा कि अखिलेश यादव 2014, 2017, 2019, 2022 चुनाव हार गए. चार-चार बार चुनाव हार चुके हैं. बीजेपी जीत रही है तो फिर जिम्मेदार कौन है? जिम्मेदार आप हैं. जिसके पास कोई रणनीति नहीं हैं. आपकी गलत नीतियां हैं. आपके पास ताकत नहीं है. आप बीजेपी को कामयाब कर रहे हैं. मुसलमान तो आपको झोली भर-भर के वोट कर रहा है. इससे यह बात साबित हो जाती है कि उनके पास रणनीति नहीं है.

BJP की B Team है AIMIM? ओवैसी ने आरोप किया खारिज, यूपी की पार्टी पर लगाया आरोप

AIMIM नेता ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव कोई ढंग की सियासत नहीं कर रहे हैं. वह सिर्फ अपना परिवार बचा रहे हैं. चुनाव आ रहे हैं देखते रहिएगा कि वह सिर्फ अपने परिवार के आसपास फिरेंगे. बीजेपी अगर जीत रही है तो वह सिर्फ उनकी गलतियों की वजह से जीत रही है. ओवैसी ने कहा कि अखिलेश बीजेपी को शिकस्त नहीं दे पा रहे हैं. उनके पास वह रणनीति नहीं है कि जिसकी मदद से वो बीजेपी को हरा सकें. आप ही के पार्टी के एमएलए का पेट्रोल पंप तोड़ दिया जाता है, आप ही के लोग गिरफ्तार होते हैं लेकिन आप चुप रहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget