एक्सप्लोरर

UP Election 2022: असदुद्दीन ओवैसी का सीएम योगी पर तंज, कहा- बुलडोजर चलाने वाले बताएं, हम पर हमला करने वाले...

UP Election 2022: एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा और कहा, "वो कहते हैं कि हमने माफियाराज खत्म कर दिया तो मुझ पर हमला करने वाले कौन थे."

Asaduddin Owaisi In Jhansi: एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने झांसी में बाबू सिंह कुशवाहा (Babu Singh Kushwaha) के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के बुल्डोजर वाले बयान पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि "सीएम योगी कहते हैं कि हमने यूपी से माफियाओं का खात्मा कर दिया है, तो फिर मुझ पर हमला करने वाले कौन थे." उन्होंने कहा कि सीएम योगी कहते हैं कि "हमने बुलडोजर चलाए हैं, अभी चुनाव चल रहा है इसलिए बुलडोजर शांत हैं चुनाव खत्म होते ही बुलडोजर चलाए जाएंगे मगर हम उनसे पूछते हैं कि हम पर हमला करने वालों पर बुल्डोजर चले." 

असदुद्दीन ओवैसी का हमला
इस दौरान ओवैसी ने समाजवादी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि "अब सपा वाले यहां आएंगे और कहेंगे कि मजलिस को वोट नहीं देना नहीं तो भाजपा आ जाएगी. ओवैसी ने कहा कि मैं उनसे सवाल करना चाहता हूं कि 2017 में हम चुनाव नहीं लड़े थे फिर बीजेपी कैसे जीत गई है." उन्होंने कहां कि अखिलेश यादव और बाबा में कोई फर्क नहीं है. सारी पार्टियां सिर्फ मुसलमानों का वोट पाना चाहती हैं. 
 
हिजाब वाली पीएम पर बोले ओवैसी
ओवैसी ने हिजाब वाली के प्रधानमंत्री बनने वाले बयान को भी एक बार फिर से दोहराया. उन्होंने कहा कि मैंने जब ये कहा कि हिजाब पहनने वाली महिला प्रधानमंत्री बनेगी तो उनके पेट दर्द होने लगा. उन्होंने कहा कि इस देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित थे, उनके नाम के आगे पंडित था तो क्या एक हिजाब वाली प्रधानमंत्री नहीं बन सकती. इस देश में पगड़ी पहनने वाले भी प्रधानमंत्री बने हैं. इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर बाबू सिंह कुशवाहा को वोट देने की अपील की. आपको बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी यूपी में बाबू सिंह कुशवाहा की पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है. 
 
ये भी पढ़ें- 
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget