एक्सप्लोरर

UP Election 2022: सिराथू में रिश्तों की अनूठी जंग, केशव प्रसाद मौर्य हैं बेटे तो पल्लवी भी कर रही हैं बहू होने का दावा

UP Election: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सिराथू सीट पर लड़ाई दिलचस्प हो गई है. जहां मौर्य खुद को बेटा बता रहे हैं तो वहीं सपा गठबंधन प्रत्याशी पल्लवी खुद को बहू बताकर वोट मांग रही हैं.

UP Assembly Election 2022: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कौशाम्बी जिले की सिराथू सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. सिराथू में इस बार प्रमुख उम्मीदवारों द्वारा रिश्तों की दुहाई देकर लोगों से वोट मांगे जा रहे हैं. बीजेपी प्रत्याशी केशव मौर्य जहां खुद को सिराथू का बेटा बताकर अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, तो वहीं सपा गठबंधन की उम्मीदवार पल्लवी पटेल यहां की बहू होने का दावा करते हुए अपने लिए मुंह दिखाई में वोट मांग रही हैं. रिश्तों की दुहाई देने के चलते सिराथू की सियासी लड़ाई बेहद दिलचस्प हो गई है. ऐसे में यहां के वोटर इलेक्शन में बेटे और बहू में किसका चुनाव करते हैं ये कहना फिलहाल मुश्किल है. 

सिराथू सीट पर दिलचस्प हुई लड़ाई

केशव प्रसाद मौर्य के चुनाव लड़ने की वजह से कौशाम्बी की सिराथू सीट वीआईपी हो गई है. समाजवादी पार्टी गठबंधन ने केशव मौर्य के खिलाफ अपना दल कमेरवादी की उपाध्यक्ष डॉ पल्लवी पटेल को मैदान में उतारा है. पल्लवी अपनी पार्टी के सिम्बल के बजाय समाजवादी पार्टी के साइकिल निशान पर चुनाव लड़ रही हैं. सिराथू में रिश्तों की दुहाई देने की शुरुआत पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने की थी। उन्होंने खुद को सिराथू का बेटा बताकर लोगों से खुद ही प्रचार करने की अपील की थी. केशव प्रसाद मौर्य की दलील थी कि सिराथू में ही उनका जन्म हुआ है, यहीं वो पले- बढे हैं. यहीं से उन्होंने पढ़ाई की है और सिराथू रेलवे स्टेशन के बाहर चाय बेचते हुए यहां के लोगों के दुख-दर्द को करीब से महसूस किया है.

केशव प्रसाद मौर्य ने खुद को बताया बेटा 

केशव मौर्य के बेटे होने की दुहाई जब तक यहां के वोटरों पर पूरी तरह असर करती, तब तक यहां की सियासी जंग में डॉ. पल्लवी पटेल कूद पड़ीं. पल्लवी खुद को यहां की बहू बता कर लोगों से वोट मांग रही हैं. उनका दावा है कि उनके पति पंकज निरंजन सिराथू से कुछ दूरी पर स्थित कौशाम्बी जिले के ही एक गांव के रहने वाले हैं. ऐसे में वो यहां की बहू हैं. 

सिराथू में बेटे बनाम बहू की टक्कर

केशव मौर्य का दावा है कि सिराथू की जनता बेटे और बहू के बजाय विकास के मुद्दे पर उनके साथ है. डिप्टी सीएम रहते हुए उन्होंने सिराथू में विकास के जो काम कराए हैं, उससे लोग कमल का साथ कतई नहीं छोड़ना चाहते. वह भविष्य के सिराथू के लिए बड़ा रोडमैप तैयार रखने का दावा भी कर रहे हैं. दूसरी तरफ पल्लवी पटेल का दावा है कि सिराथू का बेटा बड़ी कुर्सी पर काबिज़ होने के बावजूद कारगर नहीं साबित हुआ. यहां विकास की जितनी ज़्यादा ज़रुरत थी, उसके मुकाबले कुछ ख़ास नहीं हुआ. ऐसे में परिवार के लोग अब बहू को घर संवारने की ज़िम्मेदारी देने की तैयारी में हैं.

मौर्य या पल्लवी कौन मारेगा बाजी

सिराथू में केशव मौर्य को जहां बड़ा चेहरा होने का फायदा मिल सकता है तो वहीं पल्लवी जातीय समीकरणों के सहारे मैदान मारने की फिराक में हैं. बीजेपी कार्यकर्ता केशव मौर्य को भविष्य का सीएम बताकर जाति का चक्रव्यूह चकनाचूर करने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं पल्लवी निजी हमले करने के बजाय योगी सरकार पर सवाल उठाते हुए वोटरों को अपने पाले में लाने की कवायद में हैं. बीजेपी कार्यकर्ताओं का दावा है कि सिराथू की जनता अपने बेटे को जांच- परख चुकी है और इसी वजह से उसी पर भरोसा करने वाली है तो दूसरी तरफ पल्लवी का खेमा बेटे के बजाय अब बहू को बागडोर सौंपने के लिए तैयार करने का प्रयास कर रहा है. 

सिराथू की जंग में किसे मिलेगी जीत

वैसे बेटे और बहू के बीच छिड़ी दिलचस्प जंग में वोटर रूपी परिवार फिलहाल चुप्पी साधे हुआ है. वह बहुत खुलकर तो कुछ नहीं बोल रहा है, लेकिन दबी ज़ुबान यह ज़रूर कहता है कि इस बार वह अपनी बेहतरी के लिए वोट करेगा. वह मुंह नहीं खोलेगा, बल्कि अपना फैसला सीधे ईवीएम पर सुनाएगा. हालांकि बेटे और बहू के फेर में मतदाता पूरी तरह एकजुट भी नहीं है. परिवार के दो खेमे में कौन भारी पड़ेगा, इसे लेकर चायख़ानों से सियासी गलियारों तक खूब कयासबाजियां हो रही हैं. वैसे अगर बहू पल्लवी की बात करें तो उसे सिर्फ केशव प्रसाद मौर्य से ही नहीं बल्कि दूसरे बेटे बीएसपी उम्मीदवार मुनसब अली, एमआईएम प्रत्याशी शेर मोहम्मद और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही भाभी सीमा देवी से भी जूझना है. ये तीनों उम्मीदवार भी कौशाम्बी के ही हैं और यहां की सियासत में ख़ासा दखल भी रखते हैं.

बेटे और बहू के बीच छिड़ी सियासी जंग में दोनों तरफ से जमकर जुमलेबाजी भी हो रही है. पल्लवी का खेमा जहां बेटे पर परिवार की अनदेखी का आरोप लगाकर बागडोर अब बहू को सौंपने की बात कर रहा है तो वहीं बीजेपी के लोग साफ तौर पर कह रहे हैं पल्लवी सिर्फ वोट मांगने के लिए बहू होने का दिखावा कर रही हैं. शादी के बाद उन्होंने कभी यहां कदम तक नहीं रखा और चुनाव ख़त्म होने के बाद फ़िर से यहां से मुंह मोड़ लेंगी.

इसे भी पढ़ें:

Uttarakhand Election 2022: हरीश रावत बोले- उत्तराखंड में EVM और मतपत्र को बदला जा सकता है, कांग्रेस उठा रही ये कदम

Haridwar: उत्तराखंड चुनाव में हरिद्वार में सबसे ज्यादा पकड़ी गई शराब, आबकारी विभाग ने दर्ज किए इतने केस

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget