एक्सप्लोरर

UP Assembly Election: यूपी चुनाव में सीट और गठबंधन पर ओवैसी का बड़ा ऐलान, राजभर पर कसा तंज

UP Assembly Election 2022: ओवैसी ने लखनऊ में एबीपी गंगा से उत्तर प्रदेश की सियासत समेत ज्वलंत मुद्दों पर एक्सक्लूसिव बातचीत की.

UP Assembly Election 2022: उत्तर भारत समेत यूपी के ज्यादातर इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है. लेकिन चुनाव की वजह से यूपी में सियासी पारा काफी गर्म है. हर दिन सियासी दलों के लोग अलग-अलग जिलों में जनसभाएं कर वोटरों को रिझाने में जुटे हैं. इसी कड़ी में आज एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बाराबंकी में शोषित वंचित सम्मेलन किया. सम्मेलन में जाने से पहले ओवैसी ने लखनऊ में एबीपी गंगा से एक्सक्लूसिव बातचीत की. बातचीत के दौरान एआईएमआईएम सांसद ने अखिलेश यादव, ओम प्रकाश राजभर और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि उनकी पार्टी यूपी में विधानसभा की 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

असदुद्दीन ओवैसी ने राजभर पर शायराना अंदाज में कसा तंज

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ओमप्रकाश राजभर के साथ छोड़ने पर कहा कि लोग आते हैं और जाते हैं. उन्होंने कहा कि मैं अकेला ही चला था जानिबे मंजिल मगर लोग साथ आते गए कारवां बनता गया. ओवैसी ने साफ तौर पर कहा कि 2017 में उनकी पार्टी ने जब यूपी में पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था तब से लेकर इन 5 वर्षों में आज काफी बदलाव हुआ है. 5 साल पहले उनकी पार्टी की जो पोजीशन थी आज उससे काफी ज्यादा बेहतर स्थिति है. इसीलिए इस बार उनकी पार्टी ने तय किया है कि 100 सीटों पर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें पूरी उम्मीद है कि रिजल्ट बेहतर आएगा.

अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर के साथ आने पर ओवैसी ने साफ तौर पर कहा कि 2017 के यूपी चुनाव में क्या नतीजा रहा सबको मालूम है. 2019 में अखिलेश यादव हाथी पर बैठ गए लेकिन उसका भी क्या परिणाम सामने आया सब जानते हैं. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सारे एक्सपेरिमेंट कर चुके हैं और रंग की बात करते हैं. उनका तो हर चुनाव में अलग रंग होता है. ओवैसी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 2019 में 75 फीसदी मुसलमानों ने समाजवादी पार्टी को वोट किया फिर भी सपा बसपा से मिलकर केवल 15 सीट जीत पाए. इतना ही नहीं अखिलेश यादव के परिवार में 3 लोग चुनाव हार गए.

एबीपी गंगा ने जब असदुद्दीन ओवैसी से जानना चाहा कि आखिर चुनाव में क्या उनका किसी के साथ गठबंधन होगा तो ओवैसी ने साफ तौर पर कहा कि यूपी में किसके साथ गठबंधन होगा ये अभी तय नहीं है. कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान के बाद बीजेपी के तमाम नेताओं की ओर से आ रहे बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने साफ तौर पर कहा कि अगर कृषि बिल फिर लागू होते हैं तो देश में पहले से भी ज्यादा बड़ा आंदोलन होगा. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कई जगह सिंधु बॉर्डर जैसा आंदोलन देखने को मिलेगा. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पीएम को अपनी इमेज नैरेटिव की बहुत फिक्र रहती है.

कृषि कानून की वापसी को पीएम के परसेप्शन से जोड़ा

दरअसल कृषि कानून बिल को लेकर हो रहे आंदोलन से उनका परसेप्शन खराब हो रहा था और साथ ही साथ उन्हें यह भी अनुमान था कि चुनाव में इसका सियासी नुकसान उठाना पड़ेग. इसीलिए मजबूरी में इस कानून को वापस लेने का ऐलान किया है. ओवैसी ने स्पष्ट किया कि सीएए और एनआरसी भी असंवैधानिक है और उसे भी सरकार को वापस लेना चाहिए. साथ ही ये भी कहा कि अब इसे लेकर भी आंदोलन देश में शुरू हो सकते हैं. लखीमपुर की घटना का जिक्र करते ओवैसी ने कहा कि दरअसल केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को मन्त्रीमंडल से पीएम इसलिए नहीं हटा रहे हैं क्योंकि अपर कास्ट का वोट चाहिए. 

विनोद तावड़े बने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव, भारती घोष और शहजाद पूनावाला बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

Farm Laws Withdrawn: बैठक के बाद किसान संगठनों का एलान- MSP की गारंटी मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, इतने लाख मतदाता घटे
उत्तराखंड में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, इतने लाख मतदाता घटे
यूपी में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान बना जन आंदोलन, जुड़े 47 लाख लोग
यूपी में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान बना जन आंदोलन, जुड़े 47 लाख लोग
सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों को लेकर खींचतान! RLD ने किया बड़ा दावा
सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों को लेकर खींचतान! RLD ने किया बड़ा दावा
यूपी में 15 IAS और 23 PCS अफसरों के तबादले हुए, देखें पूरी लिस्ट
यूपी में 15 IAS और 23 PCS अफसरों के तबादले हुए, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रडार से रनवे तक... ऑपरेशन सिंदूर में पाक को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने क्या कहा
रडार से रनवे तक... ऑपरेशन सिंदूर में पाक को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने क्या कहा
नोएडा: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, टुकड़ों में बिखरा शरीर
नोएडा: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, टुकड़ों में बिखरा शरीर
Asian Games 2026 Day 15 Live Update: जय शाह ने भारतीय खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल, कुछ देर में शुरू होगा हॉकी फाइनल
LIVE: जय शाह ने भारतीय खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल, कुछ देर में शुरू होगा हॉकी फाइनल
प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी? सामने आई अब असल वजह
प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी? सामने आई अब असल वजह
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
अब गन्ने में नहीं लगेगा लाल सड़न रोग! 12 नई किस्मों को मिली मंजूरी
अब गन्ने में नहीं लगेगा लाल सड़न रोग! 12 नई किस्मों को मिली मंजूरी
बेज्जती हो गई भाई!' नारे लगा रहे युवक को गोद में टांग ले गए दारोगा जी
बेज्जती हो गई भाई!' नारे लगा रहे युवक को गोद में टांग ले गए दारोगा जी
Embed widget