एक्सप्लोरर

Delhi Farmers Protest: किसानों के विरोध प्रदर्शन से नोएडा में यातायात प्रभावित,इन रास्तों पर जानें से बचें

Delhi Chalo Protest: डीसीपी (यातायात) अनिल कुमार यादव ने कहा कि नोएडा-दिल्ली सीमा पर दोनों तरफ से पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है.

Farmers Protest: राष्ट्रीय राजधानी की ओर किसानों के विरोध मार्च के मद्देनजर मंगलवार को दिल्ली से लगती नोएडा की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई और वाहनों की जांच बढ़ा दी गई जिससे क्षेत्र में यातायात प्रभावित हुआ. किसानों ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी को लेकर एक कानून लागू करने सहित अपनी मांगों के दबाव में दिल्ली तक मार्च करने का प्रस्ताव रखा है. प्रदर्शनकारी किसानों के समूह में बड़े पैमाने पर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं.

उत्तर प्रदेश में दिल्ली की सीमाएं नोएडा और गाजियाबाद से लगती हैं जो अक्सर राज्य के प्रदर्शनकारियों के धरने का केंद्र रही हैं. किसानों को राजधानी में प्रवेश की अनुमति नहीं है.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने यहां कहा, ‘‘नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न किसान समूहों ने अपनी मांगों को लेकर आज (मंगलवार) दिल्ली तक मार्च का प्रस्ताव रखा है. इसके मद्देनजर दिल्ली के साथ नोएडा की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.’’

पुलिस द्वारा वाहनों की जांच
अधिकारी ने बताया कि पुलिस उपायुक्त (नोएडा) विद्यासागर मिश्रा और अतिरिक्त डीसीपी मनीष मिश्रा चिल्ला बॉर्डर पर मौजूद हैं, जहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं. डीसीपी (यातायात) अनिल कुमार यादव ने कहा कि नोएडा-दिल्ली सीमा पर दोनों तरफ से पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है.

उन्होंने कहा, ‘‘इससे यातायात की आवाजाही पर थोड़ा दबाव पड़ा है. नोएडा में यातायात सामान्य है. जिले में कहीं भी (यातायात संबंधी) कोई समस्या नहीं है.’’ यादव ने कहा, ‘‘यातायात की उचित व्यवस्था की गई है. क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया दल), मार्शल भी तैनात किए गए हैं. एकीकृत सुरक्षा और यातायात प्रबंधन प्रणाली (आईएसटीएमएस) के माध्यम से वाहनों की आवाजाही पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. इन सबके अलावा यातायात की आवाजाही पर नजर रखने के लिए ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है.’’

पुलिस ने सोमवार को एक यातायात परामर्श जारी किया था जिसमें यात्रियों को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली मार्च के मद्देनजर विभिन्न मार्गों पर संभावित बदलावों के बारे में आगाह किया गया था और उनसे आवागमन के लिए मेट्रो रेल सेवाओं का विकल्प चुनने का आग्रह किया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget