एक्सप्लोरर

UP News: राम की नगरी अयोध्या पहुंचे अनुपम खेर, हुनमानगढ़ी में पूजा कर कही मन की बात

Ayodhya News: अभिनेता अनुपम खेर राम की नगरी अयोध्या पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना की और राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है.

UP News: मशहूर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर राम की नगरी अयोध्या में हनुमानगढ़ी समेत 21 हनुमान मंदिरों की पृष्ठभूमि से जुड़ी ऐतिहासिक वीडियो डॉक्यूमेंट्री बना रहे हैं. इस सिलसिले में शुक्रवार रात वह अयोध्या पहुंचे. इस दौरान  अनुपम खेर ने संकट मोचन हनुमान जी के आठ मंदिरों और उनके महत्व पर आधारित 5 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म को लांच किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगर उन्हें राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में निमंत्रण मिला तो वह आना चाहेंगे.

अयोध्या पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर ने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना भी की. वहीं एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी मां अक्सर उन्हें अयोध्या आने के लिए कहती हैं. अगर उन्हें राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में निमंत्रण मिलता है तो वह अपनी मां का सपना पूरा करेंगे. वहीं उन्होंने कश्मीर फाइल्स पर बात करते हुए कहा कि मैं यहां 21 हनुमान मंदिरों की बात करने आया हूं और सवाल कश्मीर फाइल्स पर है तो मुझे लगता है कश्मीर फाइल्स ने अपना काम कर दिया.

370 हटाने के बाद कश्मीर में आया बदलाव

उनका कहना है कि पिछले 32 सालों में कश्मीरी ब्राह्मणों पर हमसे किसी ने कोई सवाल नहीं किया, लेकिन अब जहां जाता हूं लोग कश्मीर फाइल की बात करते हैं कश्मीरियों की प्रताड़ना की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाने के बाद कश्मीर के अलग-अलग क्षेत्र में तिरंगा फहराता हुआ दिखाई दिया है. अनुपम खेर के अनुसार लाल चौक में पिछले 30 सालों से कभी तिरंगा फहराया ही नहीं गया और इस बार जब हर घर तिरंगा की मुहिम चली, तब कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में तिरंगा नजर आया था. यह बदलाव और परिवर्तन बहुत शांत तरीके से आया है. 

इसी के साथ उन्होंने तमिलनाडु के मंत्री उदय निधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए विवादित बयान को लेकर साफ किया कि जिसकी जैसी बुद्धि होती है वैसी ही वह बात करता है, इसलिए सनातन धर्म पर कौन क्या कह रहा है. इस पर बहस करना समय बर्बाद करने जैसा है.

यह भी पढ़ेंः 
UP News: छात्रवृत्ति घोटाले मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 2.84 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget