एक्सप्लोरर

UP News: छात्रवृत्ति घोटाले मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 2.84 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

UP Scholarship Scam Case: ईडी ने बताया कि इन संपत्तियों की कुल कीमत 2.84 करोड़ रुपये है. इससे पहले इस मामले में एजेंसी ने 3.24 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी और चार लोगों को गिरफ्तार किया था.

UP Scholarship Scam: प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को कहा कि उसने उत्तर प्रदेश के कुछ शैक्षणिक संस्थानों द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर, अल्पसंख्यक वर्ग और दिव्यांग छात्रों के लिए 75 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति निधि के कथित गबन से जुड़े मामले में 2.84 करोड़ रुपये के प्लॉट, एक फ्लैट और बैंक जमा को कुर्क किया है. धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत कुर्की का अस्थायी आदेश जारी किया गया है. 

इसके बात सैयद इशरत हुसैन जाफरी के नाम पर पंजीकृत 76,83,000 रुपये मूल्य के सात प्लॉट, उनकी पत्नी रचना जाफरी के नाम पर पंजीकृत 52,00,000 रुपये कीमत का एक फ्लैट, प्रवीण सिंह चौहान के नाम पर पंजीकृत 76,55,000 करोड़ रुपये की कीमत के दो प्लॉट और उनकी पत्नी हेमा सिंह के नाम पर पंजीकृत 240,00,000 रुपये मूल्य का एक प्लॉट शामिल है. एजेंसी ने रवि प्रकाश गुप्ता द्वारा खरीदे गए राम एंड श्याम एजुकेशनल सोसाइटी के नाम पर पंजीकृत 35,50,000 रुपये मूल्य का एक प्लॉट और विक्रम नाग के बैंक खाते में जमा 19,69,000 रुपये को भी कुर्क करने का आदेश दिया है.

ईडी ने एक बयान में बताया कि इन संपत्तियों की कुल कीमत 2.84 करोड़ रुपये है. इससे पहले इस मामले में एजेंसी ने 3.24 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी और चार लोगों को गिरफ्तार किया था और आरोप पत्र भी दाखिल किया था. ईडी ने एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की एक प्राथमिकी के आधार पर धन शोधन का मामला दर्ज किया गया है. 

एजेंसी ने आरोप लगाया कि हाइजिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट और एसएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के प्रबंधकों और न्यासियों ने अपने संस्थानों में 'फर्जी' छात्रों के दाखिले किए और सरकारी पोर्टल पर उनके नाम पर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया. उसने आरोप लगाया कि प्राप्त छात्रवृत्ति को कॉलेजों के खातों में अंतरित कर दिया गया और उसके बाद पैसे को बैंक से निकाल लिया गया या व्यक्तिगत खातों में अंतरित कर दिया गया और इस तरह से करोड़ों रुपये के सरकारी धन का गबन हुआ.

UP Politics: 'पीडीए, डीडीए और एमडीए कुछ नहीं चलेगा...', केशव प्रसाद मौर्य का फिर I.N.D.I.A गठबंधन पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा-दीपावली पर नहीं कटेगी बिजली! योगी सरकार ने तेज की तैयारियां
दशहरा-दीपावली पर नहीं कटेगी बिजली! योगी सरकार ने तेज की तैयारियां
मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे CM योगी, निर्माणाधीन घाटों का लिया जायजा
मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे CM योगी, निर्माणाधीन घाटों का लिया जायजा
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी: तैयारियों में जुटी BJP, चुनाव की घोषणा से पहले PM की हो सकती है कई रैलियां
यूपी: तैयारियों में जुटी BJP, चुनाव की घोषणा से पहले PM की हो सकती है कई रैलियां

वीडियोज

तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget