एक्सप्लोरर

अंकिता मर्डर केस में वीआईपी की गुत्थी अनसुलझी, पुलिस ने 40 हजार नंबर के साथ जांचे 800 सीसीटीवी कैमरे

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी मामले में कोर्ट ने तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. जांच में अभी भी वीआईपी व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है, जिसका जिक्र केस के आखिर तक होता रहा.

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता हत्या कांड में पुलिस ने 40 हजार फोन नंबर और 800 CCTV खंगाले थे. एक्स्ट्रा सर्विस का दबाव क्यों ओर किसके लिए बनाया गया, इसका राज नहीं खुल पाया. दरअसल अंकिता हत्याकांड में कोर्ट ने तीनों आरोपियों को उम्रकैद के लिए सजा का ऐलान कर दिया, लेकिन एक सवाल आज भी लोगों के जहन में है कि इतनी जांच के बाद भी ये नहीं पता लग सका कि वो वीआईपी कौन था, जिसका जिक्र इस केस में आखिर तक होता रहा.

पुलिस ने वनंत्रा रिजॉर्ट के आसपास 40 हजार फोन की लोकेशन और 800 सीसी टीवी कैमरा की जांच की लेकिन किसी वीआईपी का राज नहीं खुल पाया. बता दें कि घटना वाले दिन अंकिता भंडारी ने अपने मित्र पुष्पदीप को रिजॉर्ट में किसी वीआईपी के आने की जानकारी दी थी. उसने पुष्पदीप को बताया था कि पुलकित आर्य उसपर एक बड़े वीआईपी को एक्स्ट्रा सर्विस के लिए दबाव बना रहा है, जिसके लिए अंकिता तैयार नहीं हो रही थी.

अंकिता की हत्या के बाद राज्य सरकार ने किया SIT का गठन
23 सितंबर को अंकिता हत्याकांड के खुलासे के बाद मामले की जांच के लिए उत्तराखंड सरकार ने एसआईटी का गठन किया था. डीआईजी पी रेणुका एसआईटी टीम का नेतृत्व कर रही थी. अंकिता भंडारी ने अपने जम्मू निवासी मित्र पुष्पदीप के साथ मोबाइल के माध्यम से वनंत्रा रिजॉर्ट में होने वाले अनैतिक कार्यों की बात साझा की थी, उसने बताया था कि रिजॉर्ट में एक बड़ा वीआईपी आने वाला है. यह भी बताया था कि पुलकित आर्य उसपर वीआईपी को अतिरिक्त सेवा देने का दबाव बना रहा है.

वीआईपी के एंगल पर एसआईटी टीम ने वनंत्रा रिजॉर्ट के आसपास 40 हजार फोन नंबर की लोकेशन की जांच की, वहीं ऋषिकेश से हरिद्वार तक 800 सीसीटीवी कैमरा की फुटेज भी खंगाली गई. लेकिन किसी वीआईपी का कोई सुराग नहीं लग पाया. बता दें कि एसआईटी टीम ने वनंत्रा रिजॉर्ट के पास मिली फोन नंबर की लोकेशन को ट्रेस कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की. वनंत्रा में आने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई. लेकिन, वीआईपी के नाम का खुलासा नहीं हो पाया. जो आज तक इस केस में सब से बड़ा सवाल है.

मामले में DIG पी रेणुका ने क्या बताया?
वहीं, इस मामले में जांच पूरी होने के बाद डीआईजी पी रेणुका ने बताया था कि वनंत्रा रिजॉर्ट में वीआईपी सूट था. यहां रुकने वाले प्रत्येक मेहमान को वीआईपी कहा जाता था. हालांकि यह भी खुलासा नहीं हुआ कि अंकिता भंडारी को किस वीआईपी को अतिरिक्त सेवा देने के लिए कहा जा रहा था.

बता दें कि अंकिता भंडारी के दोस्त पुष्पदीप ने ही ऑनलाइन सर्चिंग के माध्यम से उसके लिए वनंत्रा रिजॉर्ट में नौकरी ढूंढी थी. अंकिता से संपर्क न होने पर वह सीधा ऋषिकेश पहुंच गया था. पुष्पदीप ने वीआईपी को अतिरिक्त सेवा देने के लिए अंकिता पर दबाव बनाने की बात पुलिस को बताई थी. वह पुष्पदीप ही था जिससे 18 सितंबर 2022 को घटना के दिन अंकिता भंडारी की आखिरी बार बात हुई थी.

अंकिता को न्याय दिलाने में पुष्पदीप की अहम भूमिका
पुष्पदीप को अंकिता ने बताया था कि वह बहुत परेशान है, उसने बताया था कि वनंत्रा रिजॉर्ट में अनैतिक कार्य होते हैं. पुलकित आर्य और उसके पीए अंकित गुप्ता उर्फ पुलकित उन पर रिजॉर्ट में आने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त सेवा देने का दबाव बना रहा है. पुष्पदीप अंकिता से लगातार बात कर रहा था, लेकिन रात साढ़े आठ बजे उसका फोन बंद हो गया. पुष्पदीप ने पुलकित आर्य को फोन किया तो उसने गुमराह करते हुए बताया कि अंकिता सो गई है. अगले दिन पुलकित आर्य का फोन भी बंद हो गया.

पुष्प ने उसके पीए अंकित गुप्ता उर्फ पुलकित को फोन किया उसने बताया कि अंकिता जिम में व्यायाम कर रही है. आखिर में पुष्प ने जब शेफ मनवीर को फोन किया तो उसने बताया कि अंकिता रात से रिजॉर्ट में नहीं है, उसके बाद पुष्प का माथा ठनका और वह सीधा ऋषिकेश पहुंच गए. मामले के खुलासे में पुष्पदीप की ही सबसे अहम भूमिका रही या यूं कहे कि पुष्पदीप ने ही अंकिता को इंसाफ दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें- क्या विग पहनकर नमाज़ पढ़ना जायज़ है? देवबंदी उलेमा के मौलाना इसहाक गोरा ने दी ये नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget