एक्सप्लोरर

क्या विग पहनकर नमाज़ पढ़ना जायज़ है?देवबंदी उलेमा के मौलाना इसहाक गोरा ने दी ये नसीहत

यदि कोई व्यक्ति विग या नकली दाढ़ी लगाकर नमाज़ अदा करता है, तो ऐसी नमाज़ 'अधूरी' मानी जाएगी, क्योंकि इससे न सिर्फ तबीयत में बनावट आती है बल्कि वुज़ू और ग़ुस्ल की शरई शर्तें भी पूरी नहीं हो पातीं.

UP News: जमीयत दवातुल मुस्लिमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक गोरा ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण वीडियो बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने मौजूदा दौर में मुसलमानों के बीच कृत्रिम बालों (विग्स) के बढ़ते प्रचलन पर रोशनी डालते हुए इस मसले पर शरीयत का नजरिया पेश किया है.

उन्होंने कहा कि आजकल समाज में विग पहनने का चलन तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसके दीन-ओ-शरीयत से जुड़े पहलुओं को लेकर आम लोगों में ग़लतफ़हमियाँ और असमंजस का माहौल है. विशेष रूप से नमाज़ के संदर्भ में यह सवाल उठता है कि क्या विग पहनकर नमाज़ अदा की जा सकती है?

नमाज़ अधूरी मानी जाएगी

मौलाना गोरा ने इस सिलसिले में दारुल उलूम देवबंद के एक पूर्ववर्ती फ़तवे का हवाला देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति विग या नकली दाढ़ी लगाकर नमाज़ अदा करता है, तो ऐसी नमाज़ “अधूरी” मानी जाएगी, क्योंकि इससे न सिर्फ तबीअत में बनावट आती है बल्कि वुज़ू और ग़ुस्ल की शरई शर्तें भी पूरी नहीं हो पातीं.

वुजू बहुत अहम् है इस्लाम में

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस्लाम में वुज़ू (नमाज़ से पहले शारीरिक शुद्धता के लिए हाथ, मुंह, सिर व पाँव धोना) और ग़ुस्ल (पूरे शरीर की पाकीज़गी) का बड़ा अहम मुक़ाम है. लेकिन जब सिर पर कृत्रिम बालों की टोपी (विग) चढ़ी हो, तो पानी बालों के आर-पार होकर त्वचा तक नहीं पहुँच पाता. नतीजतन, वुज़ू और ग़ुस्ल का मूल उद्देश्य ही पूरा नहीं होता और जिस्म पाक नहीं माना जाता.

विग और हेयर ट्रांसप्लांट अलग हैं

इस दौरान उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विग और हेयर ट्रांसप्लांट दो अलग-अलग चीज़ें हैं. दारुल उलूम देवबंद ने अपने फ़तवे में हेयर ट्रांसप्लांट को शरीयत के खिलाफ नहीं बताया है, बशर्ते यह हिला (धोखा) न हो और न ही किसी गैर-इस्लामी तर्ज़ पर किया गया हो.

नौजवानों को समझने की जरूरत

मौलाना गोरा ने कहा कि आज की बदली हुई जीवनशैली ने मुसलमानों, विशेषकर नौजवानों में नई-नई आदतें पैदा की हैं. ऐसे में दीन और शरीयत से जुड़ी बुनियादी बातों को समझना और उन पर अमल करना पहले से कहीं ज़्यादा ज़रूरी हो गया है. उन्होंने अंत में यह ताकीद की कि मुसलमानों को दिखावे और बनावट के बजाय सादगी, पाकीज़गी और ईमानदारी को अपनाना चाहिए.

Input By : मुकेश गुप्ता
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तिकरण का संदेश, महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान
यूपी: घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तिकरण का संदेश, महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान
अंकिता भंडारी की मां ने जारी किया वीडियो, नार्को टेस्ट की मांग की
अंकिता भंडारी की मां ने जारी किया वीडियो, नार्को टेस्ट की मांग की
लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget